फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indiscriminate firing took place during a welcome event for the BJYM state president at the Kashi toll plaza; a young man narrowly escaped being hit by a bullet.

Meerut News: काशी टोल प्लाजा पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में फायरिंग, गोली लगने से बचे युवक

Mon, 20 Jul 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing took place during a welcome event for the BJYM state president at the Kashi toll plaza; a young man narrowly escaped being hit by a bullet.
नोट: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- आरोपियों ने विश्वविद्यालय में वर्चस्व को लेकर की फायरिंग, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मनीष तोमर व उसके साथियों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से पीड़ित बाल-बाल बचे। वारदात के बाद आरोपी कार से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। आरोपियों ने विश्वविद्यालय में वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम निवासी मनीष तोमर ने घटना के संबंध में परतापुर थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह अपने दोस्त श्वेतांक त्यागी के साथ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत के लिए काशी टोल प्लाजा पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम में गंगानगर निवासी राहुल अधाना, प्रवीण शर्मा, अवनीश व अक्की गुर्जर ने श्वेतांक को कार से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों से मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। इसी बीच एक युवक ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया था। आरोपी द्वारा फायरिंग की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल श्वेतांक को उपचार के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता परतापुर थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-------------
फायरिंग से पहले ही निकल चुका था काफिला
मेरठ। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत के लिए काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वाहनों के साथ काशी टोल प्लाजा पहुंचे थे। इसी दौरान फायरिंग की घटना होने से टोल प्लाजा पर अफरातफरी फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि फायरिंग से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला टोल प्लाजा से निकल चुका था। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली और यातायात को सामान्य कराया।

-------------
वर्चस्व को लेकर चल रहा विवाद
परतापुर पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। दोनों पक्षों में लगभग एक साल से विवाद चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी इनका विवाद काफी चर्चा में रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में पक्ष में विवाद हुआ था। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सोमवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में आरोपी पक्ष भी पहुंचा था। आरोपियों ने वर्चस्व दिखाने के लिए पीड़ितों पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

------------
पहले से चल रहा था विवाद : सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। काशी टोल प्लाजा पर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed