फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indias first semi high speed Rapid rail all set to begin operation,will become lifeline for west UP

RAPIDX: रैपिड रेल का पॉल्यूशन फ्री सफर देगा राहत, चंद मिनटों में गंतव्य तक पहुंचाएगी, सड़क हादसे भी घटेंगे

Thu, 19 Oct 2023 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

मेरठ में रैपिड रेल के सपनों को पंख लगने लगे हैं और आप अप्रैल में सिर्फ लोगों को जाम से राहत दिलाएगा बल्कि लोग प्रदूषण फ्री सफर भी कर पाएंगे। एनसीआरटीसी के मुताबिकी पूरे ट्रैक पर रैपिड रेल के संचालन के बाद इससे तकरीबन 8 लाख लोग प्रतिदिन सफर करेंगे।

विज्ञापन
Indias first semi high speed Rapid rail all set to begin operation,will become lifeline for west UP
रैपिड रेल का छह कोच का चौथा ट्रेनसेट दुहाई डिपो में पहुंच गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार से रैपिड कॉरिडोर के प्राथमिक खंड पर रैपिडेक्स का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 2025 में पूरे कॉरिडोर पर रैपिडेक्स दौड़ती नजर आएगी। रैपिड रेल चलने के बाद एनसीआर में सड़कों पर वाहनों की संख्या करीब एक लाख कम हो जाएगी। एनसीआरटीसी का दावा है कि रैपिड रेल में मेरठ से दिल्ली के बीच प्रतिदिन करीब आठ लाख लोग सफर करेंगे। इसके बाद इस रूट पर सार्वजनिक वाहनों का उपयोग 37 से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। इससे जहां वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी वहीं सड़क हादसे भी घटेंगे।

विज्ञापन

Indias first semi high speed Rapid rail all set to begin operation,will become lifeline for west UP
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल 2024 में दौड़ने लगेगी। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी दूरी में कल से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रैपिड रेल का ट्रैक 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। यहां ट्रेनों की औसत गति 100 से 160 किमी प्रति घंटे होगी। रैपिड रेल के स्टेशनों, डिपो और पावर सब स्टेशन की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, लैंडस्केपिंग आदि भी विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indias first semi high speed Rapid rail all set to begin operation,will become lifeline for west UP
रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला
सफर वाले लोग बोले मिलेेगी परेशानियों से निजात
प्रतिदिन मेरठ से दिल्ली सफर करने वाले नौकरी पेशा और बिजनेेस वाले लोगों को रैपिड रेल का बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली के कॉलेज में शिक्षक शास्त्रीनगर निवासी शिखी ने बताया प्रतिदिन दिल्ली के सफर में परतापुर पहुंचने तक हालत बेहद खराब हो जाती है। धूल और प्रदूषण से निजात के लिए रैपिड रेल शुरू होने का इंतजार है।
 
विज्ञापन

Indias first semi high speed Rapid rail all set to begin operation,will become lifeline for west UP
भेसाली पर रैपिड रेल का चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : amar ujala

सीबीएसई में अधिकारी एसके शर्मा ने बताया दिल्ली सफर से पहले मेरठ शहर में धूल और प्रदूषण से दो चार होना पड़ता है। एनडीएमसी में शिक्षक व विकासपुरी कॉलोनी निवासी आसिफ ने बताया सुबह 4 बजे उठकर तैयार होना पड़ता है, क्योंकि बस से दिल्ली पहुंचने में समय लगता है। लेकिन रैपिड रेल के संचालन से एक घंटे से कम समय में दिल्ली का सफर होगा और प्रदूषण भी नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed