फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian wrestler Sachin Rathi celebrates victory after winning gold in Asian wrestling championship

भारतीय पहलवान सचिन राठी के गांव में जीत का जश्न, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Tue, 24 Jul 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 24 Jul 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
 Indian wrestler Sachin Rathi celebrates victory after winning gold in Asian wrestling championship
गोल्ड जीतकर गांव लौटे पहलवान सचिन राठी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पहलवान सचिन राठी ने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित कर दिया। फाइनल में मंगोलिया के पहलवान के खिलाफ जीत हासिल करते ही सचिन के घर पर जश्न मनाया जाने लगा। सचिन राठी ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में मंगोलिया के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


दिल्ली में खेली जा रही एशियन चैंपियनशिप में रविवार को बागपत जिले के गांगनौली गांव निवासी सचिन राठी ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में जैसे ही मंगोलिया के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। गांगनौली गांव के किसान स्वर्गीय सतपाल सिंह के बेटे ने जैसे ही मंगोलिया के पहलवान को पटखनी दी सचिन के घर पर जश्न मनाया जाने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि सचिन की कामयाबी ने गांव व जिले का ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आठ साल पहले शौक के तौर पर शुरू की थी कुश्ती

 Indian wrestler Sachin Rathi celebrates victory after winning gold in Asian wrestling championship
Sachin Rathi
सचिन के बड़े भाई मनोज ने बताया कि करीब आठ साल पहले खुद ही गांव के लड़कों के साथ कुश्ती शुरू की। शौक में शुरू किए गए खेल में सचिन रच बस गया। धीरे-धीरे दंगलों में नाम कमाया। जिले से लेकर राज्य स्तर तक पदक जीते। इसके बाद वह अपने खेल के दम पर आगे बढ़ता चला गया। जूनियर एशियन चैंपियनशिप में चयन होते ही पदक की उम्मीद थी। ग्रामीण संजीव चौधरी, सहदेव सिंह, वीरपाल सिंह ने कहा कि गांव के लिए बेहद खुशी का दिन है। 

गांव के लाल की कुश्ती देखने दिल्ली पहुंचा परिवार

एशियाई कुश्ती देखने के लिए सचिन का भाई मनोज समेत अन्य ग्रामीण दिल्ली पहुंचे थे। जीत के बाद पहलवानों ने जश्न मनाया। मनोज ने कहा कि गांव के लिए खुशी का सबसे बड़ा दिन है। 

आज तुर्की होगा रवाना, करेगा अभ्यास

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भी सचिन का चयन हो चुका है। वर्तमान समय में भारतीय पहलवान तुर्की में अभ्यास कर रहे हैं। पहलवान के भाई ने बताया कि सचिन भी अभ्यास के लिए सोमवार को रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed