फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian Varun has won and Iranian wrestlers could not complete their challenge in wrestling

ईरानी पहलवान नहीं कर सके अपना चैलेंज पूरा, वजह बनी बारिश, भारतीय वरुण ने जीती ढाई लाख की कुश्ती

Thu, 28 Nov 2019 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Indian Varun has won and Iranian wrestlers could not complete their challenge in wrestling
कुश्ती - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बस स्टैंड के पास स्थित मैदान पर आयोजित दंगल में पहलवानों के मुकाबलों से दर्शक रोमांचित हो उठे। बारिश की बाधा के बावजूद नामी पहलवानों की कुश्ती ने दर्शकों को बांधे रखा। दंगल में सबसे बड़ी ढाई लाख की कुश्ती हिंद केसरी वरुण ने जीती। पहलवान वरुण ने मध्य प्रदेश के पहलवान अन्ना को पटखनी दी। ईरानी पहलवान भी कुश्ती के लिए मैदान पर उतरे मगर बारिश तेज होने के कारण उनकी कुश्ती बीच में ही रोकनी पड़ी और वह बराबरी पर छूटी।

विज्ञापन


एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान के पिता चौधरी महावीर सिंह की स्मृति में आयोजित 22वें दंगल का उद्घाटन सुभाष पहलवान ने पहलवानों के परिचय के साथ किया। इसके बाद पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं। ढाई लाख रुपये की इनामी कुश्ती हिंद केसरी वरुण बली और मध्यप्रदेश के पहलवान अन्ना के बीच हुई। इसमें वरुण बली ने आसानी से जीत दर्ज की।

विज्ञापन

Indian Varun has won and Iranian wrestlers could not complete their challenge in wrestling
ईरानी पहलवान मोहम्मद हदी - फोटो : अमर उजाला

वहीं ईरानी पहलवान मोहम्मद हदी इस दंगल में सुभाष पहलवान के आमंत्रण पर आए थे। उन्होंने इस दंगल में कुश्ती लड़ने के लिए भारतीय पहलवानों को चुनौती दी थी। इसे पहलवान अजय गुर्जर, भारत केसरी वरुण बली ने सहर्ष स्वीकार किया। लेकिन ईरानी पहलवान मोहम्मद हदी की कुश्ती अजय गुर्जर के साथ हुई। यह कुश्ती ढाई लाख रुपये की इनामी कुश्ती थी। लेकिन अचानक शुरू तेज बारिश ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कुश्ती को बारिश के कारण बीच मे ही रोक दिया गया। 

इसके बाद कुश्ती को बराबर घोषित कर दिया गया। दंगल के रेफरी सतबीर खलीफा एवं श्रुति खलीफा रहें। आयोजक को सफल बनाने में कृष्णपाल प्रधान मलकपुर, इंद्रपाल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. नीरज कौशिक, चंद्रवीर तोमर, राकेश जैन, विनोद पांचाल, मीडिया प्रभारी राजीव तोमर, पवन शर्मा, प्रभात तोमर, अमरजीत तोमर आदि का सहयोग रहा।

Indian Varun has won and Iranian wrestlers could not complete their challenge in wrestling
कुश्ती का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बावजूद कुश्तियां देखने के लिए डंटे रहे दर्शक 
दंगल के बीच शुरू हुई रिमझिम बारिश ने आयोजन में बाधा डालनी शुरू की। लेकिन हल्की बारिश के बीच ना तो कुश्तियां रुकीं और न ही कुश्ती देखने के लिए उमड़ी भीड़ वापस लौटी। आयोजन के दौरान अनिरुद्ध प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, दीपक प्रधान, वेदपाल पंवार एडवोकेट, डॉ. नीरज कौशिक, डॉ. राजपाल सिंह, धर्मेंद्र तोमर, महावीर सिंह, विक्रम, पवन कुमार, आरआरडी उपाध्याय, राकेश जैन, प्रभात, सतवीर सिंह, विनोद तोमर, खलीफा अजित कुमार, जयभगवान, अशोक, अंशु पहलवान आदि मौजूद रहे।

प्रमुख कुश्तियों के यह रहे परिणाम
निशांत पुरखास और नवीन सुभाष अखाड़ा के बीच हुई 3100 रुपये की ईनामी कुश्ती में निशांत ने जीती। आदित्य मलकपुर और अजीत के बीच हुई 3100 रुपये की कुश्ती में आदित्य ने जीत दर्ज की। 2100 रुपये की इनामी कुश्ती में सपना लुहारी ने विनीता को पराजित किया। 2100 रुपये की ईनामी कुश्ती में मोहित क्षत्रसाल ने अमन लोनी को धूल चटाई। 5100 रुपये की ईनामी कुश्ती में दीपांशु लोनी ने अमन को आसानी से पराजित किया। 5100 रुपये की इनामी कुश्ती में पर्मेंद्र पंजाब ने ओमवीर पुरखास को पराजित किया।

विज्ञापन

Indian Varun has won and Iranian wrestlers could not complete their challenge in wrestling
आयोजित दंगल में नरसिंघा बजाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

यहां कुश्ती का खेल पर्व जैसा : मोहम्मद हदी
ईरानी पहलवान मोहम्मद हदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में कुश्ती का खेल एक पर्व जैसा है। यहां इस दंगल में वे एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान के निमंत्रण पर आए हैं और उन्होंने किसी भी भारतीय पहलवान को इस दंगल में कुश्ती के लिए चुनौती भी दी है। हदी ने कहा कि वैसे तो वे दो माह से भारत में हैं। लेकिन यहां आकर वे बेहद उत्साहित हैं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति खास जुनून है। कुछ दर्शकों ने ईरानी पहलवान से आटोग्राफ लिए और उनके साथ सेल्फी भी ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed