फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian Hindu New Year Festival to be held on March 18 at Ramlila Maidan

Meerut News: रामलीला मैदान में 18 मार्च को होगा भारतीय हिंदू नववर्ष महोत्सव

Fri, 13 Mar 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Indian Hindu New Year Festival to be held on March 18 at Ramlila Maidan
सरधना। कस्बे में शुक्रवार शाम गंज बाजार स्थित पंकज जैन के प्रतिष्ठान पर सनातन धर्म युवा संगठन की बैठक आयोजित हुई। इसमें 18 मार्च को रामलीला मैदान में भारतीय हिंदू नव वर्ष महोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम रहेंगे। आयोजन की रूपरेखा भी तय की गई। महोत्सव में देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों की भागीदारी के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे जो आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण देंगे। बैठक में माणिकचंद जैन, विपिन त्यागी, राहुल जैन, ललित गुप्ता, आलोक जैन, प्रदीप बुद्धिराजा, मुदित माहेश्वरी, रूपचंद वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed