फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India will fly again India will not stop again

फिर से उड़ेगा इंडिया, फिर नहीं रुकेगा इंडिया

Fri, 24 Apr 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
India will fly again India will not stop again
फिर से उड़ेगा इंडिया, फिर नहीं रुकेगा इंडिया
विज्ञापन

मेरठ। फिर से उड़ेगा इंडिया, फिर नहीं रुकेगा इंडिया। फिलहाल तो इसे सबका साथ चाहिए, ज्यादा ना फैल पाए कोरोना ऐसे हालात चाहिए। क्या है इस समय की मांग जो ये ही नहीं समझ पाएगा, वो क्या इंसान कहलाएगा। जो नहीं समझ पाएगा उन डॉक्टर्स -नर्स- पुलिस वालों का अहसान, उसे क्या होगी खुद की जिंदगी में पहचान।
यह गीत मेरठ कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा एवं एनएसएस स्वयंसेविका आशिमा शर्मा ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए लिखा है। उन्हीं की तरह शहर के तमाम कॉलेजों के एनएसएस कार्यकर्ता लोगों को अलग-अलग तरह से जागरूक कर रहे हैं और कोरोना से जूझते देश को हिम्मत देने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इनमें कोई घर में मास्क बनाने में जुटा है तो कोई पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। कोई गीत के जरिए जागृति कर रहा है तो किसी ने बुजर्गों की सेवा का बीड़ा उठाया हुआ है।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता मलिक और डॉ. वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों द्वारा कोविड-19 के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। स्वयंसेवकों द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में मास्क बनाए जाने के बाद गरीब और असहाय लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवक अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों खासकर बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनकी जरूरत को देखते हुए सामान आदि लाने की मदद भी कर रहे हैं। वॉट्सएप पर यूरिपोर्ट इंडिया को कोरोना के बारे में अपनी राय भी दी जा रही है, जिस पर यूनिसेफ की नजर है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक द्वारा स्थापित वी-टास्क फोर्स पर कोरोना संबंधित प्रशिक्षण भी लिया जा रहा है। पीएम केयर फंड और पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फंड में स्वेच्छा से मदद धनराशि देने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। जरूरतमंदों को खाना भी वितरित किया जा रहा है। स्वयंसेवक अरुण, सचिन शर्मा, सौरव सिंह, वैभव जैन और स्वयंसेविका गीतांजलि बिष्ट, मोनिका गुप्ता, आकांक्षा शर्मा, लवी त्यागी और अदीबा इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed