फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India vs Bangladesh ICC U19 World Cup Final Match at today and Priyam will create history

प्रियम रचेंगे इतिहास... शहर जश्न के लिए तैयार, भारत-बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला जारी

Sun, 09 Feb 2020 01:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 09 Feb 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh ICC U19 World Cup Final Match at today and Priyam will create history
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

भारत और बांग्लादेश के बीच आज आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट के इतिहास में मेरठ के लिए रविवार का दिन बहुत बड़ा है। उम्मीद है कि अंडर-19 विश्वकप फाइनल में जीत दर्ज कर मेरठी प्रियम इतिहास रचेंगे। शहर के क्रिकेट फैंस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं और वे भामाशाह पार्क में फाइनल मैच देख रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, करन शर्मा के बाद मेरठ से प्रियम गर्ग व कार्तिक त्यागी जैसे युवा क्रिकेटरों ने अपनी धमक कायम की। अंडर-19 वर्ल्डकप जैसी बड़ी स्पर्धा में प्रियम को कमान सौंपी गई थी तो प्रशंसक खुशी से झूम उठे थे। इसी प्रारूप से विराट कोहली, मो. कैफ, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया। विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम फाइनल तक पहुंच चुकी है। विश्वकप में अभी तक सभी मैचों पर कब्जा करने वाली प्रियम की सेना के पास अब इतिहास रचने का मौका है। मेरठ के क्रिकेट फैंस कप्तानी के साथ प्रियम के बल्ले से रन भी बरसते देखना चाहते हैं। किला परीक्षितगढ़ में प्रियम के आवास पर परिवार मैच का आनंद लेगा। प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


कार्तिक का परिवार रिश्तेदारों के साथ देखेगा मैच 
हापुड़ के धनौरा गांव निवासी 19 वर्षीय कार्तिक त्यागी के पिता योगेंद्र त्यागी ने बताया फाइनल मुकाबला देखने के लिए सभी रिश्तेदार घर पहुंच रहे हैं। विश्वकप जीतकर परिवार रिश्तेदारों के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव में न रहें
यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह ने भारतीय टीम को विश्वकप में सामान्य रूप से खेलने की सलाह दी। कहा फाइनल भी अन्य मैचों की तरह लेना चाहिए, विश्वकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। अंडर-19 विश्वकप क्रिकेटरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ा मंच है। लेकिन उसको दबाव के रूप में नहीं लेना चाहिए। कोच संजय रस्तोगी ने भी टीम को खिलाड़ियों से स्वाभाविक क्रिकेट खेलने की सलाह दी।

वर्ल्डकप में अब तक भारत 
- 19 जनवरी को श्रीलंका को भारत ने 90 रन से हराया।
-  21 जनवरी को जापान को भारत ने 10 विकेट से हराया।
-  24 जनवरी को न्यूजीलैंड को भारत ने 44 रन से हराया। 
-  28 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 74 रनों से हराया।
-  04 फरवरी को पाकिस्तान को भारत ने 10 विकेट से हराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed