फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India-Pakistan tension: ADG Bhanu Bhaskar said - alert issued in the zone, police fully alert

भारत-पाक तनाव: ADG भानु भास्कर बोले- मेरठ जोन में अलर्ट जारी, पुलिस पूरी तरह से सतर्क, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

Fri, 09 May 2025 03:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 09 May 2025 03:53 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत मेरठ जोन में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जुमे की नमाज के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। एडीजी भानु भास्कर ने जिलाधिकारी व एसएसपी संग शहर का दौरा किया। बेगम पुल पर अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन को सहयोग दें।

विज्ञापन
India-Pakistan tension: ADG Bhanu Bhaskar said - alert issued in the zone, police fully alert
एडीजी मेरठ जोन व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के चलते मेरठ सहित पूरे जोन में अलर्ट जारी है। सभी जनपदों में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस प्रशासन को जनता का  पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन


एडीजी भानु भास्कर ने शुक्रवार को जुमे की नमाज और अलर्ट के चलते जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह और एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा  के साथ शहर का भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बेगम पुल पर अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था  के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उम्र 85 जज्बा 25 का: पाकिस्तान को दो बार घर में घुसकर मारा, चीन से भी लड़े बाबू खान, बोले-अब भी लड़ने को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पूरे जोन की पुलिस अपने कार्य में लगी है। 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारी एजेंसी और टीम  लगातार नजर रखी हुई है। लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी हो रही है। सोशल मीडिया पर जो गलत कमेंट करेगा उसका खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की खैर नहीं। 

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में जुमे की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई है। नमाज के दौरान लोगों ने पाकिस्तान की हरकत की कड़ी  भर्त्सना की है, सभी ने ऐसे मौके पर एकजुट होकर विरोधियों को मुंहतोड़ दबाव देने पर बल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed