फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India-Iran relations strong, fight together against covid

भारत व ईरान के रिश्ते मजबूत, कोविड के खिलाफ मिलकर लड़ें

Mon, 10 Aug 2020 04:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Aug 2020 04:26 PM IST
सार

  • रविवार को मेरठ पहुंचे ईरानी स्कॉलर डॉ अलीजादे मुसवी ने कई अहम मुद्दों पर रखे विचार

विज्ञापन
India-Iran relations strong, fight together against covid
india iran flag

विस्तार

रविवार को रामबाग कॉलोनी पहुंचे ईरान के स्कॉलर डॉ. अलीजादे मुसवी ने भारत व ईरान के मजबूत रिश्तों को लेकर विचार रखे। जबकि कोरोना महामारी से निपटने में दोनों देशों को एक साथ मिलकर लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के दौरान देश में दो अलग कम्युनिटी के लोगों ने शांति कायम रखी, जो काबिल ए तारीफ है। 
विज्ञापन


रविवार को रेलवे रोड मनसबिया अरेबिक कॉलेज में हॉस्टल की नींव रखने और लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के लिए ईरान के स्कॉलर डॉ. अलीजादे मुसवी मेरठ पहुंचे। डॉ. मुसवी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैय्यद अली होसैनी ख़ामेनेई के बेहद करीबी भी हैं और भारत के ऑपरेशन देखते है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले डॉ मुसवी नौचन्दी स्थित रामबाग कॉलोनी में मौ. बाकर जैदी के आवास पर पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा यूएस ने कई बार भारत और ईरान के रिश्ते खराब करने का प्रयास किया। लेकिन वो गलत साबित हुए। कोरोना वायरस महामारी के बारे में डॉक्टर मुसवी ने बताया यूएस जैसे सम्पन्न देश ने दूसरे देशों से दवाई इम्पोर्ट की, लेकिन भारत और ईरान खुद इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। दोनों देशों को एक साथ मिलकर कोरोना से लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर उन्होंने कहा कि यह देश का आंतरिक मुद्दा है। लेकिन संवेदनशील मुद्दे पर दो अलग अलग कम्युनिटी के लोगों ने सौहार्द का परिचय दिया। इस दौरान दिल्ली जमीयतुल फातिमा के चेयरमैन कमर हसनैन जैदी, शुऐब जफर, मौ. बाकर जैदी, खुर्शीद जैदी, मौलाना अफजाल हुसैन, एडवोकेट अनवार, सगीर जैदी,  डॉ. रेहान जैदी, सुहैल जैदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed