फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India carved out of paper, sixth grade students showcased their creative talent

Meerut News: कागज से उकेरा भारत, छठी के छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Thu, 19 Feb 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
India carved out of paper, sixth grade students showcased their creative talent
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कागज से उकेरा भारत, छठी के छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी गतिविधियों के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का अनोखा परिचय दिया। शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने केवल कागज का उपयोग कर भारत की प्रगति, ग्रामीण जीवन और पारंपरिक खिलौनों के सजीव मॉडल तैयार किए। इन कृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशील सोच और कलात्मक दक्षता प्रभावी रूप से सामने आई।
विज्ञापन

डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को निखारने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। सीमित संसाधनों में नवाचार करना बच्चों को व्यावहारिक सोच से जोड़ता है और हिंदी विषय को रुचिकर बनाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तुषार, यशदीप, अभिनव, रचित, लवीश, विराट शेखर, शिवम यादव, आदित्य यादव, अनंत, शुभ, कृष्ण, सर्वज्ञ, यशवंत, ज्ञानेंद्र, एंजेल और अवनी सहित कई विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. वीपी सिंह और पंकज दीक्षित ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कागज से उकेरा भारत, छठी के छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कागज से उकेरा भारत, छठी के छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed