पीओके में वायुसेना के हमले के बाद शहीद अजय कुमार के परिवार को मिला सुकून, मां ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान अजय कुमार की पत्नी से जब पाकिस्तान मंगलवार तड़के हुई एयर स्ट्राइक के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये जो कुछ हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। अभी और भी होना चाहिए।
अजय के पिता वीरपाल सिंह बोले, पाकिस्तान पर जो अटैक हुआ है बहुत सही हुआ है। आज जो हमला हुआ है ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। भारत को अजहर मसूद को मार कर ही पीछा छोड़ना चाहिए।
शहीद अजय की मां ने एयर स्ट्राइक पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई है। मंगलवार को जवानों ने जो भी कार्रवाई की है बहुत बढ़िया किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वे मेरे लाल है तो आतंकवाद को जड़ से मिटाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार से यही गुजारिश करूंगी कि मेरे बेटों के हाथ खोले जाएं, ताकि पत्थर का जवाब गोली से दिया जाए। हमारे लाल कश्मीर के लिए लड़ रहे हैं, 'कश्मीर हमारा है हमारा ही रहेगा। पाकिस्तान कश्मीर की तरफ आंख उठाकर देखने की जुर्रत कभी न करे।'
पुलवामा हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है और सेना को शाबाशी दी जा रही है। पीओके में आतंकियों के ठिकानों को भारतीय वायुसेना द्वारा नेस्तोनाबूत करने के बाद यूपी के सहारनपुर में घंटाघर चौक पर हिंदू संगठन के लोगों ने खुशी जताई। यहां लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचे लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/