यूपी: हाथ में ग्रेनेड लिए फोटो वायरल, मचा हड़कंप, पुलिस ने हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हाथ में ग्रेनेड लिए और असलाह के साथ जिले के एक युवक का फोटो वायरल हुआ है। कुछ ही मिनटों में फोटो हजारों लोगों के पास मोबाइलों में पहुंच गए। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फोटो किसी ने युवक को फंसाने के लिए एडिट कर वायरल किया है या युवक किसी गिरोह का सदस्य है। युवक नेशनल स्तर का पहलवान भी है।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला हाई अलर्ट पर है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर युवक के हैंड ग्रेनेड और हथियारों के जखीरे के साथ फोटो वायरल हुए हैं। ट्विटर पर एक एजेंसी के एकाउंट से युवक के फोटो वायरल किए गए हैं। बुधवार को ट्विटर पर युवक के तीन फोटो अपलोड किए गए हैं। एक फोटो में युवक हाथ में हैंड ग्रेनेड लेकर सेल्फी ले रहा है।
ये भी पढ़ें- नार्मल डिलीवरी से किया इनकार, खुले परिसर में हुआ प्रसव, न डॉक्टर देखने पहुंचे और न ही नर्स
दो दिन पहले युवक को पुलिस ने छोड़ दिया था
दूसरे फोटो में भारी मात्रा में हथियारों व कारतूस के साथ फोटो खिंचवा रहा है। तीसरे फोटो में भी हथियारों के साथ सेल्फी ले रहा है। युवक नेशनल स्तर का पहलवान बताया जा रहा है। गुफा मंदिर के पास एक अखाड़े में पहलवानी के दांव पेंच सीख रहा है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुए है। पूछताछ के लिए उसे लाया गया है। उससे जानकारी ली जा रही है। अभी तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है और न ही कोई हथियार बरामद हुए है। प्रकरण की पूरी सच्चाई जानने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
सोशल मीडिया पर पांच दिन पहले युवक का सबसे पहला फोटो वायरल हुआ था। जिसमें वह लाइसेंसी हथियार लेकर फोटो खिंचवा रहा है। दो दिन पहले पुलिस ने उसे उठाकर पूछताछ की थी। कई घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया था। पुलिस उसकी गुत्थी सुलझाने में ही लगी हुई थी कि बृहस्पतिवार को उसी युवक का हैंड ग्रेनेड के साथ फोटो वायरल हो गया।
क्या युवक के खिलाफ रची गई साजिश
युवक पर जानलेवा हमले का है मुकदमा
पुलिस ने बताया कि हैंडग्रेनेड के साथ जिस युवक के फोटो वायरल हो रहे है, उसके खिलाफ बागपत कोतवाली में धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। उसके पड़ोसी ने दो साल पहले मुकदमा दर्ज कराया था।
जेब में हैंड ग्रेनेड फटने से बदमाश की हो चुकी मौत
जिले में हैंड ग्रेनेड रखने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हैंडग्रेनेड मिले चुके हैं। वर्ष 2013 में हत्या कर टीकरी के जंगल में छिपे एक कुख्यात की जेब में हैंडग्रेनेड फट गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में कुख्यात के घर हमले में कुछ बदमाशों ने हैंडग्रेनेड फेंक दिया था, लेकिन वह फटा नहीं था।
कुछ अनसुलझे सवाल :
- यदि वायरल फोटो सही है तो हैंड ग्रेनेड कहां है
- भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस कहां से आए हैं
- दो दिन पहले पुलिस ने युवक को क्यों छोड़ा
- पांच दिनों से प्रकरण को दबाने में क्यों लगी रही पुलिस
- क्या युवक किसी गिरोह से जुड़ा है
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/