{"_id":"6a9c4a40632f6abe170a381f","slug":"indefinite-sit-in-protest-launched-to-demand-the-construction-of-a-dilapidated-bridge-meerut-news-c-73-1-mct1007-108581-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जर्जर पुल के निर्माण की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जर्जर पुल के निर्माण की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
पुल निर्माण की मांग को लेकर धरने की फोटो
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। किनौनी गांव के पास हिंडन नदी पर बिना रेलिंग वाले जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार से किनौनी समेत आसपास के गांवों और बागपत जिले के कई गांवों के ग्रामीणों ने पुल के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल का जल्द निर्माण कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
सुबह से शुरू हुआ धरना देर शाम तक जारी रहा। बारिश के बावजूद ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत बेहद खराब है। रेलिंग नहीं होने के कारण यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पुल के निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पुल के निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने में मुख्य रूप से सोनू, नीरज, भोला, सतवीर, सचिन और राजीव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।