फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indecent remarks against daughters will not be tolerated: Shashi Pintu Rana

बेटियों पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, : शशि पिंटू राणा

Thu, 11 Jun 2026 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 11 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Indecent remarks against daughters will not be tolerated: Shashi Pintu Rana
मोदीपुरम - शशि पिंटू राणा, अदिति पर टिप्पणी वाली खबर के साथ।
बेटियों पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : शशि पिंटू राणा
विज्ञापन

मोदीपुरम। समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव शशि पिंटू राणा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव को लेकर की जा रही टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी महिला या बेटी के सम्मान को ठेस पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
शशि पिंटू राणा ने कहा कि राजनीति में मर्यादा और शालीनता का विशेष महत्व होता है, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर टिप्पणी कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोगों के संरक्षण में अदिति यादव के खिलाफ अनर्गल और आपत्तिजनक बयानबाजी की जा रही है, जो महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाती है। कहा कि बेटी केवल किसी एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज और देश के सम्मान का प्रतीक होती है। ऐसे में किसी भी महिला या बेटी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों को बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

शशि पिंटू राणा ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और राजनीतिक आलोचना का अधिकार है, लेकिन किसी की बेटी या परिवार को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed