फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indecent behavior with the Principal for banning the entry of outsiders in the playground

Meerut News: खेल मैदान में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने पर प्राचार्य से अभद्रता

Sat, 25 Oct 2025 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with the Principal for banning the entry of outsiders in the playground
जवाहर नवोदय विद्यालय में अनुशासन भंग की कोशिश, प्राचार्य ने एसडीएम से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने विद्यालय में बाहरी व्यक्तियों की घुसपैठ और उनके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार किए जाने की एसडीएम से शिकायत की है। उन्होंने एसडीएम से सुरक्षा की मांग की है।
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने शिकायत में बताया कि छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विद्यालय प्रशासन ने कुछ समय पूर्व खेल मैदान में बाहरी लोगों के प्रवेश और खेल गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इस निर्णय के विरोध में 15 अक्तूबर की शाम दो अज्ञात व्यक्ति विद्यालय परिसर में घुसे और प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर खेल मैदान में बाहरी लोगों को प्रवेश देने की मांग की। प्राचार्य ने नियमों का हवाला देकर मना कर दिया। उनमें से एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त लोगों ने खेल मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर बाहरी लोगों को मैदान में प्रवेश करा दिया। चौकीदार ने प्राचार्य को सूचना दी कि मैदान में कुछ बाहरी व्यक्ति धूम्रपान और मद्यपान कर रहे हैं। इससे से न केवल विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि छात्रों के लिए भी असुरक्षित वातावरण उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य पत्र में बताया कि ऐसी घटनाएं यदि अनियंत्रित रहीं तो विद्यालय में अनुशासनहीनता और भय का माहौल बन सकता है। उन्होंने तत्काल जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराया है।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed