{"_id":"613d05af8ebc3e494078bf72","slug":"indecency-with-the-female-accountant-who-reached-the-village-khedi-manihar-to-measure-the-land-mawana-news-mrt5558058158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खेड़ी मनिहार में जमीन की पैमाइश करने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खेड़ी मनिहार में जमीन की पैमाइश करने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता
विज्ञापन

मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में भूमि की पैमाइश के लिए महिला लेखपाल से गांव के ही एक व्यक्ति ने अभद्रता की तथा धमकी दी। इसकी सूचना लेखपाल ने फोन पर तहसीलदार को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी के यहां दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। वहीं, गांव की एक महिला व एक पुरुष ने अभद्रता करने वाले के खिलाफ तहसीलदार को लिखित शिकायत दी है।
गांव खेड़ी मनिहार निवासी बबीता व अमित राणा की शिकायत पर तहसील से लेखपाल रूपाली गांव में जमीन की पैमाइश के लिए गई थी। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा तथा लेखपाल से अभद्रता करने लगा। आरोपी ने लेखपाल से कागज मांगे तथा भुगत लेने की धमकी दी। जिसकी शिकायत लेखपाल रूपाली ने तहसीलदार अजय उपाध्याय से फोन कर की। तहसीलदार ने पुलिस को मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश दी। लेकिन हाथ नहीं आ सका।
वहीं, इस संबंध में गांव खेड़ी मनिहार निवासी अमित राणा तथा बबीता ने तहसीलदार से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत की। लेखपाल ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। लेखपाल का कहना है कि उन्होंने घटना से अधिकारियों को अवगत करा दिया है।