IND vs SA Final: वेस्ट यूपी के लोग बोले-सपना होगा साकार...,टीम इंडिया जीतेगी कप, दुआ-प्रार्थनाओं का दाैर जारी
क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखने की विशेष तैयारी की है। 11 साल का सूखा खत्म करने के लिए आज टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। टी-20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर किसका हक होगा ये आज शनिवार रात को होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद पता चल जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच आज फाइनल मुकाबला होगा। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार कप जरूर जीतेगी।
मेरठ में भी क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखने की विशेष तैयारी की है। कुछ लोगों ने होटलों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की योजना बनाई है तो कुछ छुट्टी लेकर घर पर ही परिवार के साथ मैच का लुत्फ उठाएंगे। होस्टलों में भी मैच को लेकर तैयारी की गई है।
शहर के दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम, बाईपास स्थित होटल ब्रेवुरा, नई सड़क स्थित होटल सम्राट हैवेंस, लालकुर्ती स्थित क्रिस्टल पैलेस, गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी में ग्राहकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 12-12 फीट की बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड़ा ने बताया कि मैच के दृष्टिगत दो बड़ी स्क्रीन लगाई गईं हैं। ऊपर टेरिस पर भी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाया जाएगा। लोगों में उत्साह है।
यह भी पढ़ें: कातिल पति का कबूलनामा: बदचलन हो गई थी पत्नी... मार दिया, लाश के किए थे चार टुकड़े; खाैफनाक है वारदात
भारतीय टीम अपनी फॉर्म में है। हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि वर्ल्डकप हमारा होगा। - नीतू अग्रवाल, महिला क्रिकेट कोच
रोहित की कप्तानी में जीतेगी टीम
गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी सहित सभी क्रिकेटरों में मैच को लेकर काफी उत्साह है। बच्चों को मैच दिखाने के लिए भी इंतजाम किया गया है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी। - तनकीब अख्तर, क्रिकेट कोच
जुमे की नमाज के दौरान भारत की जीत की दुआ मांगी है। एकेडमी के बच्चों को भी मैच दिखाने के लिए घंटाघर स्थित अपने घर पर इंतजाम किया गया है। - अतहर अली, क्रिकेट कोच
लोगों की ओर से अपने घरों पर भी की गई व्यवस्था
शास्त्रीनगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी ओर से उनके बड़े भाइयों और बच्चों के साथ मैच देखने की योजना बनाई गई है। दिल्ली रोड निवासी राजेश तोमर की ओर से भी मैच को लेकर तैयारी की गई है। वह अपने दोस्तों के साथ घर पर ही मैच देखेंगे। वहीं छात्र नेता विनीत चपराना ने बताया कि हॉस्टल में मैच को लेकर तैयारी कर ली गई है।
कोच के साथ देखेंगे मैच
कोच अतहर अली के साथ मैच देखने की तैयारी कर ली गई है। उनके घर पर रहकर मैच देखेंगे। घर वालों ने भी मैच के लिए इसकी इजाजत दे दी है। - अयान खान, क्रिकेटर
फाइनल मैच में भारत जरूर जीतेगा। आज फाइनल मैच में विराट कोहली भी चलेंगे और टीम फाइनल जीतेगी। -गगनदीप क्रिकेटर
कोच के साथ मैच देखेंगे और भारत की जीत का जश्न भी मनाएंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। -प्रियांशु क्रिकेटर
भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप के सामने अफ्रीका के बल्लेबाज नहीं टिक पाएंगे। -मनीष क्रिकेटर