IND vs SA Final: हिटमैन का गरजेगा बल्ला, विराट से शतक की उम्मीद, 11 साल का सूखा खत्म करने मैदान पर उतरेगी टीम
टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया की जीत के लिए जहां दुआओं और प्रार्थनाओं को दाैर जारी है। वहीं मेरठ अमर उजाला कार्यालय में शहर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स से इस मैच को लेकर चर्चा की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। इस मैच में भारतीय टीम से कैसी उम्मीदें हैं इसे लेकर अमर उजाला मेरठ कार्यालय में क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अपने विचार रखे। इस दाैरान जूनियर क्रिकेटर भी माैजूद रहे।
क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार कप जरूर जीतेगी। मेरठ में भी क्रिकेट प्रेमियों ने मैच देखने की विशेष तैयारी की है। कुछ लोगों ने होटलों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की योजना बनाई है तो कुछ छुट्टी लेकर घर पर ही परिवार के साथ मैच का लुत्फ उठाएंगे। होस्टलों में भी मैच को लेकर तैयारी की गई है।
आज शाम खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज शाम आठ बजे बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेलने के लिए तैयार है। उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया था।
अच्छी शुरुआत की दरकार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में भारत को अच्छी शुरुआत की दरकार होगी। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ही पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। हिटमैन इस वक्त फॉर्म में चल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 57 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, कोहली एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह सिर्फ नौ रन बना सके। हालांकि, कप्तान और कोच ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद भरोसा जताया कि कोहली का बल्ला गरजेगा और वह उपयोगी पारी खेलने में कामयाब होंगे।
इस मैच में विराट से शतक की उम्मीद की जा रही है। क्रिकेट कोच डाॅ. विकास कसाना का कहना है कि यदि वह सेंचुरी नहीं भी मार पाए तो फिफ्टी तो निकाल लेंगे और वर्ल्ड कप भारत की झोली में डालेंगे।
टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार है।
जुमे की नमाज के दौरान भारत की जीत की दुआ मांगी है। एकेडमी के बच्चों को भी मैच दिखाने के लिए घंटाघर स्थित अपने घर पर इंतजाम किया गया है। - अतहर अली, क्रिकेट कोच
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.