{"_id":"5fce7fcf8ebc3ecf8b4b5247","slug":"increasing-jam-problem-in-falavada-and-sardhana-sardana-news-mrt5145542149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलावदा व सरधना में बढ़ रही जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलावदा व सरधना में बढ़ रही जाम की समस्या
विज्ञापन

फलावदा/सरधना। मवाना शुगर मिल में जाने वाले गन्ना लदे ट्रकों के कारण फलावदा के व्यस्त बाजार में पैठ बाजार में जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया, तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
कस्बा निवासी सेंसर पाल, तनवीर, मोती, मुनीश आदि का कहना है कि ओवरलोड गन्ने के ट्रक से आए दिन पैठ बाजार में जाम लग रहा है। गन्ना लदे ट्रक में उलझकर बिजली के तार भी टूट रहे हैं। जिससे हादसे संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने गन्ने के ट्रकों को कस्बे के बाहर से गुजारने तथा समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
वहीं, सरधना नगर में सोमवार को मोहल्ला गंज बाजार, देवी मंदिर, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी व चौक बाजार के साथ पुलिस चौकी बस स्टैंड पर भी दोपहर के समय जाम लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। मढियाई पशु पैठ के कारण सरधना व नानू गंगनहर पुल पर भी जाम लगा। जिसमें गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग के साथ नानू पुल पर मेरठ-करनाल हाईवे पर भी जाम लगा। थाना पुलिस ने घंटो की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग एक घंटे बाद खुला जाम
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर सोमवार शाम अधिक वाहन आने से जाम लग गया। पुलिस ने एक घंटे के प्रयास के बाद जाम खुलवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य करवाया। कांवड़ मार्ग पर सोमवार शाम अचानक वाहन बढ़ने से जानी गंगनहर पुल पर जाम लग गया। थोड़ी ही देर में जाम मेरठ-बागपत और कांवड़ मार्ग पर चारों ओर से कई किमी दूर तक लग गया। कई वाहन चालकों ने गलत दिशा से निकलने का प्रयास किया। कई की आपस में कहासुनी भी हुई।
बस खराब होने से लगी वाहनों की लंबी लाइन
मवाना। नगर के मुख्य मार्ग पर थाने के पास रोडवेज बस खराब होने से जाम लग गया। मुख्य मार्ग पर करीब दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। घंटों जाम की स्थिति रही। पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। सोमवार शाम थाने के पास एक रोडवेज की बस खराब होने से मुख्य मार्ग पर जाम के हालात पैदा हो गए। मुख्य मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति रही। घंटों की मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग पर जाम खुलवाने में पुलिस कामयाब हो सकी।