फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Increase life expectancy, adopt all yoga

जीवन की उम्र बढ़ाएं, सभी योग अपनाए

Sun, 22 Jun 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Increase life expectancy, adopt all yoga
वाणी की प्रशिक्षणकेंद्र पर योग करते वनकर्मी एवं प्रशिक्षु स्रोत संवाद
- विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/परीक्षितगढ़। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। इस दौरान योग गुरुओं ने सभी को प्रतिदिन योग करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से उम्र बढ़ती है।
एएस इंटर कॉलेज में पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक, एसडीएम दीपक माथुर, ईओ राजीव कुमार जैन के साथ प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने योग किया। योगाभ्यास पतंजलि विद्यापीठ के संजय धीमान ने कराया। कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान दिल्ली की शाखा मवाना द्वारा उत्सव मंडप में कराया गया। डॉ. विरेंद्र पाल सिंह चौहान ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, मरकट आसान आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

एएसपीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार ने बताया कि योग नोडल अधिकारी डाॅ. कुलदीप मलिक ने सामूहिक सुर्य-नमस्कार योग मंत्रों के साथ कराया। बाबा मोहन राम बमनी वाले मंदिर में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि व शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, विरेंद्र सिंह, वीरू प्रधान, सर्वेश कुमार, कपिल कुमार आदि ने योग का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने योग किया। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने योग के लाभ बताए। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने योग किया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने योग का महत्व बताया। महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में योगाचार्य विक्रम सिंह ने कॉलेज चेयरमैन डॉ. प्रवीण मित्तल, डॉ. मोहित यादव, संदीप कुमार, पवन शर्मा आदि को विभिन्न आसन कराए।

डीएम पब्लिक स्कूल में कोच पुष्कर मणि कौशिक ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। विनोद सिंह, प्रबंधक श्याम सिंह, मुनेंद्र त्यागी, बबलू सिंह, राजकुमार, आभाष चौधरी आदि रहे। गांधी स्मारक देव नागरी इंटर कॉलेज में कोच विष्णु अवतार रूहेला ने योगाभ्यास कराते हुए निरोगी जीवन जीने के लिए अनेक टिप्स बताए। श्री कृष्ण शाखा पर प्रधानाचार्य परवेंद्र सिंह पाल, सतेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, स्वाति चौधरी, शालू, कनिष्का, नगर संचालक राजकुमार आदि ने योग किया। चितमाना शेरपुर में स्थित शताक्षी कॉलेज में छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग किया। इस दौरान चेयरमैन मोनू तोमर आदि रहे। नगर पंचायत परिसर में योग शिविर का चेयरमैन हिटलर त्यागी ने उद्घाटन किया। इस दौरान लिपिक संदीप गौतम, सफाई नायक इमरान तोमर आदि मौजूद रहे।

योग शरीर, मन, आत्मा का सामंजस्य
दौराला। दौराला मंडल के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में पूर्व विधायक संगीत सोम की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं की। संगीत सोम ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा का सामंजस्य है। इस दौरान इंद्रपाल बजरंगी, दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, हरेंद्र चौधरी, भूपेंद्र, ओमप्रकाश, नितिन, संध्या आदि मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक मुरारी लाल ने लोगों को योग के महत्व की जानकारी दी।
वहीं, भगवती कॉलेज में ‘एक धरा एक स्वास्थ्य’ थीम पर योग किया गया। योग प्रशिक्षक कन्हैया कुमार ने योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. दीपक पिपलानी, संयम, ध्रुव, राकेश पिपलानी, डॉ. संजीव आदि रहे। दशरथपुर स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर योग किया गया। प्रबंधक चांदवीर, डायरेक्टर रीमा तोमर ने छात्र-छात्राओं के साथ योग किया। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला, भाजपा के जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, एमएसबी ग्रुप के चेयरमैन अजय भारद्वाज रहे।
योग के प्रति किया जागरूक
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में डाॅ. संजय यादव के नेतृत्व में काॅलेज प्रबंधक सचिव अमित त्यागी उर्फ चुनमुन, प्राचार्य देवोत्तम त्यागी, प्रेम त्यागी आदि ने योग किया। डीएम पब्लिक स्कूल अटाैला में चेयरमैन जितेंद्र चौधरी ने योग के प्रति लोगों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत महलवाला में अमृत सरोवर पर प्रधान चमनलाल आदि ने योग शिविर लगाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा में प्रधानाचार्य अक्षय शर्मा, अल्लीपुर आलमपुर पंचायत भवन में प्रधान ब्रजेश त्यागी, सचिव सुशील कुमार सहित ग्रामीणों ने योग किया। हसनपुर कलां के पंचायत भवन में योग शिविर लगाया गया। पौधरोपण में जग्गी प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष माछरा कृष्ण त्यागी, धर्मेंद्र खटाना, महेश प्रजापति, प्रदीप गुप्ता, मनवीर मलिक, पवनवीर चौधरी, आदि रहे।



शिविर में पहुंचकर साधकों ने किया योग

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दादावाड़ी जैन मंदिर प्रांगण में नगर पंचायत के तत्वाधान में योग शिविर लगाया गया। पतंजलि योग समिति हस्तिनापुर के सहयोग से साधकों को योग कराए गए। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने भी योग किया। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने योग कराया। थाना परिसर में थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने योग कराया। राष्ट्रीय उदय चेहरा टेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में योग गुरु सुनील पोसवाल ने कस्बे के लोगों को योग कराया। विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने समस्त अधिकारी कर्मचारियों को योग कराया। ग्राम पंचायत किशोरपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिपाल मलिक ने ग्रामीणों को योग योग क्रियाएं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed