फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Incomplete drain construction leaves farmers distressed as fields get waterlogged.

Meerut News: अधूरा छोड़ा नाला निर्माण, खेत में पानी भरने से किसान परेशान

Sat, 03 Oct 2026 08:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Incomplete drain construction leaves farmers distressed as fields get waterlogged.
ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में अफसरों को सुनाया दुखड़ा, निकासी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में करीब एक वर्ष से अधूरे नाला निर्माण के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही हैं। गांव के पानी की निकासी के लिए शुरू कराया गया नाला करीब 100 मीटर निर्माण के बाद अधूरा छोड़ दिया गया। इससे गांव से निकलने वाला पानी खेतों में भरकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
ग्रामीण प्रदीप बवेजा, अमित बजाज, आदित्य नारंग, सतीश बजाज और सतीश बत्रा आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि पिछले वर्ष विकासखंड और ग्राम पंचायत की ओर से गांव के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण शुरू कराया गया था। करीब 100 मीटर तक नाला बनने के बाद खेतों के सामने निर्माण कार्य रोक दिया गया। इसके बाद से गांव के नालियों और बारिश का पानी खेतों में जमा होने लगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पानी भरने से खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल प्रभावित हो रही है। पानी भरने से फसलों के खराब होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर विकासखंड स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक नाले को पूरा नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद काम रोक दिया गया। अब अधूरा नाला किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नाले का निर्माण पूरा कराने और खेतों से पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री से मिलने ग्रामीण जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed