फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Income tax raid on 5 locations of Harish Plywood Industry in Meerut

मेरठ : हरीश प्लाइवुड इंडस्ट्री के 5 ठिकानों पर आयकर का छापा, चल रहा था टैक्स चोरी का खेल

Wed, 09 Mar 2022 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 04:50 AM IST
सार

एक साथ पांच स्थानों पर कार्रवाई, सुबह 7 बजे से शाम तक 93 लाख से अधिक की रिकवरी।

विज्ञापन
Income tax raid on 5 locations of Harish Plywood Industry in Meerut
छापा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग मेरठ और गाजियाबाद की संयुक्त टीम ने मंगलवार को हरीश प्लाइवुड इंडस्ट्रीज के पांच ठिकानों पर एक साथ सर्वे और सर्च अभियान चलाया। शुरुआती 12 घंटे की जांच में 93 लाख से अधिक कैश और लाखों रुपये के आभूषणों का ब्योरा लिया गया।

विज्ञापन


 आय से अधिक संपत्ति, काउंटर सेल को छिपाना, अंडर बिलिंग कर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की पांच टीमों ने दिल्ली रोड जगदीश मंडप के सामने हरीश प्लाइवुड शोरूम, जगन्नाथपुरी स्थित आवास, गगोल रोड स्थित प्लांट और सिवाया क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित प्लांट में भी जांच की गई।
विज्ञापन


हरीश प्लाइवुड इंडस्ट्री का संचालन मनीष, सुनीश और निधिश तीनों भाई और मनीष के बेटे करते हैं। सबसे छोटे भाई निधिश दिल्ली रोड स्थित शोरूम पर बैठते हैं। मंझले भाई सुनीश गगोल रोड स्थित लेमिनेट प्लांट का संचालन करते हैं। बड़े भाई मनीष संयुक्त रूप से शोरूम और प्लांट दोनों की व्यवस्था देखते हैं। गाजियाबाद एवं मेरठ अपर निदेशक आयकर जांच राजेश चंद्रा और मेरठ आयकर विभाग सहायक निदेशक राजीव प्रसाद के आदेश पर शनिवार को जांच दस्ते की चार टीमें सुबह सात बजे मेरठ में हरीश प्लाइवुड इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन्नाथपुरी आवास पर सात गाड़ियों में 14 जांच अधिकारियों ने तीन मंजिला मकान में जांच की। इस दौरान घर में मनीष उनकी पत्नी रीमा, बेटा और बेटी के साथ छोटा भाई सुनीश उनकी पत्नी ममता, निधिश और उनकी पत्नी राखी मौजूद थीं। दिल्ली रोड स्थित शोरूम को आयकर अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया। कागजात और बिलों की सुबह से शाम तक टीम के द्वारा जांच की गई।  इस दौरान टीम गगोल रोड स्थित फैक्टरी में भी पहुंची। जांच के दौरान किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह से शाम तक एक के बाद एक रोडवेज स्थित आयकर कार्यालय से अधिकारी आते रहे। दोपहर में टीम के लिए खाना भी बाहर से मंगवाया गया। सभी जांच स्थलों पर पुलिस तैनात रही। 

 टैक्स चोरी का बड़ा खेल
प्लाइवुड और सनमाइका के बिजनेस में अंडर बिलिंग कर टैक्स चोरी का मामला आयकर विभाग द्वारा जांच में केंद्र बिंदु रहा। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार काउंटर और फैक्टरी सेल को छिपाया जा रहा है। बिना बिल के प्रतिदिन लाखों रुपये की कैश सेल की जा रही है।

कई समाजिक संगठनों से जुड़े मनीष
हरीश प्लाइवुड के संचालक मनीष रोटरी क्लब के साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। रोटली क्लब में रहकर वह शहर में सक्रिय रूप से कई सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह प्लाइवुड एसोसिएशन से जुड़े है। 

पार्टनरों के बीच विवाद
आयकर छापामारी में पार्टनरों के बीच पैसे के बटवारे को लेकर विवाद भी चर्चा का विषय रहा। हरीश प्लाइवुड के संचालक मनीष की बागपत रोड क्षेत्र निवासी उद्यमी के साथ पार्टनरशिप फर्म है। विवाद होने पर दोनों पार्टनर अलग हो गए। कागजों में भी अभी फर्म संचालित है। ऐसे में टीम ने इन विषयों पर भी जांच की।


शहर में बनाया 10 करोड़ का मकान
शहर के बीच में अभी कुछ साल पूर्व ही मनीष, सुनीश और निधिश ने ट्रिपल स्टोरी मकान बनाया। दिल्ली रोड और ट्रांसपोर्टनगर के बीच जगन्नाथपुरी क्षेत्र में यह सबसे बड़ा मकान है। मकान निर्माण में 10 करोड़ से अधिक खर्च आया। मकान में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। इतना बड़ा खर्च कर मकान का निर्माण के चलते भी हरीश प्लाइवुड ग्रुप आयकर विभाग के निशाने पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed