{"_id":"07328df091e167ab7bbdc25fe5d78b6c","slug":"income-tax-department-s-action-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद अखलाक की फैक्ट्री पर खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहिद अखलाक की फैक्ट्री पर खंगाले दस्तावेज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स चोरी की शिकायत पर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक समेत उनके दो भाइयों की खरखौदा स्थित तीन फैक्ट्रियों पर विशेष सर्वे किया। इस दौरान टीम ने आय-व्यय का लेखा-जोखा देखा और बड़े पैमाने पर दस्तावेज समेत अन्य जरूरी उपकरण जब्त किए गए। इस दौरान भीड़ को खदेड़ने के लिए पीएसी ने बल का प्रयोग किया। वहीं आसपास की मीट फैक्ट्रियों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
इनकम टैक्स कमिश्नर अंजली तिवारी के निर्देशन में संयुक्त निर्देशक संजीव यादव, असिस्टेंट कमिश्नर अनुराग दूबे के नेतृत्व में करीब 60-70 आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पुलिस के साथ पीएसी के साथ हापुड़ रोड पर नोगजा पीर स्थित पूर्व सांसद शाहिद अखलाक और उनके दो भाइयों की मीट फैक्ट्रियों पर पहुंची। सुबह करीब 11.15 बजे ही टीम ने यहां जबरदस्त घेराबंदी कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
आयकर विभाग की टीम और पुलिस बल ने तीनों फैक्ट्रियों को घेरे रखा। टीमों ने तीन ग्रुप में अलग अलग शाहिद अखलाक की अल साकिब मीट फैक्ट्री, शाहिद अखलाक के भाई साजिद अखलाक की अल अक्सा और राशिद अखलाक की अल यासिर फैक्ट्रियों में प्रवेश किया। बाद में टीम ने यहां काम कर रहे कर्मचारियों को तलाशी के बाद एक एक कर बाहर भेज दिया। आयकर विभाग की टीमों ने आयकर से जुड़े सभी दस्तावेज और फाइलें खंगाली।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा देखा। टीम द्वारा देर रात तक दस्तावेजों को खंगाला गया। इसके अलावा लैपटॉप, कंप्यूटर, सीडी, पेन ड्राइव समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों को जब्त भी किया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान शाहिद अखलाक भी वहीं मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, तीनों कंपनियों को एलाना ग्रुप द्वारा चलाया जाता है। केवल अल साकिब में ही पशुओं का कटान किया जाता है जबकि दो में केवल प्रोसेसिंग की जाती है।
टीम ने लिए लोगों के मोबाइल
आयकर विभाग की टीम ने तीनों फैक्ट्रियों में एंट्री करते ही सबसे पहले वहां मौजूद सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर लिए थे। वहीं पुलिस बल ने फैक्ट्री से बाहर और फैक्ट्री के अंदर किसी को भी नहीं आने जाने दिया।
आयकर टीम के साथ ये भी मौजूद
आयकर टीम के साथ दो स्थानीय एएसपी, दो सीओ, ढाई कंपनी पीएसी और भारी पुलिस बल के करीब 300 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। जिन्होंने तीनों फैक्ट्रियों को पूरी तरह अपने कब्जे में ले रखा था।
पुलिस फोर्स देख मचा हड़कंप
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की हापुड़ रोड स्थित फैक्ट्री पर जैसे ही पुलिस फोर्स पहुंची तो चारों तरफ हड़कंप मच गया। जहां फैक्ट्री के अंदर से लोग निकलकर बाहर आने लगे। वहीं आसपास के लोगों का भी फैक्ट्री गेट पर हुजूम लग गया। आसपास के प्रतिष्ठानों में यह चर्चा फैल गई कि टीम यहां भी आएगी।
पीएसी ने दिखाई सख्ती
पुलिस और पीएसी ने तीनों फैक्ट्रियों को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भी फैक्ट्रियों से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था। जिसके चलते फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। पीएसी ने भीड़ को खदेड़ने के लिए कई बार लाठियां चलाईं, लेकिन बार-बार भीड़ फैक्ट्री के बाहर आ जाती थी।