{"_id":"5a0d277f4f1c1bdb538bd7cf","slug":"incident-i-got-into-a-tourist-bus-i-20-five-dead-including-a-family-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: टूरिस्ट बस में घुसी आई-20, परिवार के 4 सदस्यों सहित पांच की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: टूरिस्ट बस में घुसी आई-20, परिवार के 4 सदस्यों सहित पांच की दर्दनाक मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट बस में घुसी आई-20
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हाईवे पर तड़के करीब साढ़े चार बजे तेज गति से सहारनपुर की ओर जा रही कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आधे से ज्यादा कार बस के नीचे घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस के पीछे डिग्गी से सामान निकाल रहे टूरिस्ट बस चालक की भी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें : हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे की मौत, B.day के दिन बुझा घर का एकलौता चिराग
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नुमाइश कैंप के केशव नगर निवासी सोमनाथ भंडारी (52 वर्ष) अपनी पत्नी मंजू भंडारी (45 वर्ष), पुत्र शिवम (23 वर्ष), पिता जगन्नाथ भंडारी (75 वर्ष) तथा मां राजरानी (70 वर्ष) के साथ बुधवार को लुधियाना में अपनी बेटी के बच्चे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार की रात को ही सभी लोग कार से सहारनपुर के लिए चल दिए। कार सोमनाथ चला रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग साढ़े चार बजे जब वह अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना के निकट चीतल ढाबा के सामने पहुंचे उसी समय कार का संतुलन बिगड़ गया और कार तेज गति से चीतल ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पीछे जा टकराई। उस समय टूरिस्ट बस चालक कोलकाता निवासी कार्तिक चंद्र पाल बस के पीछे स्थित डिग्गी से सामान निकाल रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आधी से अधिक बस के नीचे घुस गई और बस ऊपर उठ गई। सड़क पर चीख पुकार मच गई। तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग बस की ओर दौड़ पड़े। तुरंत ही लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मंजू, जगन्नाथ भंडारी, राजरानी तथा टूरिस्ट बस चालक की मौत हो चुकी थी, जबकि सोमनाथ भंडारी और शिवम भंडारी गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल भेजा गया, लेकिन सोमनाथ भंडारी की भी रास्ते में मौत हो गई। शिवम भंडारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा दिया है और शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जहां शाम लगभग साढ़े चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। जबकि बस चालक कोलकाता निवासी कार्तिक चंद्र पाल के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/