फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of the *Leela* performance in Mawana

Meerut News: मवाना में पर्दे पर दिखाई जाने वाली लीला का शुभारंभ

Sun, 11 Oct 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the *Leela* performance in Mawana
श्री आदर्श रामलीला कमैटी द्वारा पर्दे पर ​दिखाई जाने वाली रामलीला का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। तहसील के निकट मैदान में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पर्दे पर दिखाई जाने वाली भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन कर किया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का एक पावन साधन है।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अजय सहाय राजवंशी, रवि गोला, चेयरमैन अखिल कौशिक, राजेश अग्रवाल, कमल त्यागी, राजेंद्र चौहान, सुभाष दीक्षित, बाबूराम प्रजापति, सुभाष चंद्र गाब्बा, गोपाल गुप्ता और चिराग सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में गुड़ मंडी में चल रही रामलीला में पर्दे पर दिखाई जाने वाली लीला में मुनि आगमन और ताड़का वध की लीला दिखाई गई। विश्वामित्र मुनि का राजा दशरथ के दरबार में आगमन और यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम व लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने के प्रसंग को दिखाया गया। ताड़का वध की लीला देख दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान राम-लक्ष्मण के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

श्री आदर्श रामलीला कमैटी द्वारा पर्दे पर दिखाई जाने वाली रामलीला का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दि

श्री आदर्श रामलीला कमैटी द्वारा पर्दे पर दिखाई जाने वाली रामलीला का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed