फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In which direction did you take me, Batohia...the audience danced

Meerut News: कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया...पर झूमे दर्शक

Wed, 27 May 2026 09:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 27 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
In which direction did you take me, Batohia...the audience danced
नौचंदी मेले के पटेल मंडप में धरोहर दा फोक फूज़न ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती
नौचंदी मेले के पटेल मंडप में आयोजित लोकसंध्या में मानसी रघुवंशी के लोकगीतों ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

- 18 वर्ष की आयु में राज्यपाल अवॉर्ड प्राप्त कर चुकी हैं रघुवंशी

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में लोकगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध लोक गायिका मानसी रघुवंशी ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। उनके लोकगीतों पर दर्शक आधी रात तक जमकर थिरके।
कार्यक्रम का शुभारंभ एएमए विंध्याचल कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव, एसीएम सिविल लाइन प्रभाकर त्रिपाठी, के अलावा मेला समिति के सदस्य नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी और भाजपा नेता आलोक सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित करके किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति की शुरुआत भक्ति गीत तुम उठो सिया श्रंगार करो से हुई। इसके बाद मानसी रघुवंशी ने लोकगीत सैंया मिले लरकैयां और मिर्जापुर कइला गुलरजार हो की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

लोकगीतों के साथ-साथ बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। उन्होंने सांसों की माला पे, तुम तो ठहरे परदेसी, कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया और कजरा मोहब्बत वाला जैसे बॉलीवुड लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। गीतों को सुन कार्यक्रम में मौजूद दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। नासिर सैफी ने बताया कि मानसी रघुवंशी उत्तर प्रदेश के कई महोत्सवों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। 18 वर्ष की आयु में उन्हें राज्यपाल अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।

नौचंदी मेले के पटेल मंडप में धरोहर दा फोक फूज़न ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती

नौचंदी मेले के पटेल मंडप में धरोहर दा फोक फूज़न ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed