{"_id":"5ee530458ebc3e42e917673c","slug":"in-unlock-one-corona-infected-grew-rapidly-city-news-mrt4863152109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0 में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0 में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मेरठ। अनलॉक 1.0 में जैसे-जैसे बाजार खुल रहे हैं, वैसे ही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। अनलॉक 1.0 के दौरान 13 दिन में 172 नए केस मिले हैं। वहीं, 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। ये बहुत ही चिंताजनक है।
लॉकडाउन शुरू होने के बाद 27 मार्च को मेरठ में पहला कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद से 31 मई तक संख्या बढ़ती गई। अब शनिवार तक कुल संख्या 605 हो चुकी है। वहीं, 46 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अनलॉक वन के बाद का आंकड़ा बहुत चौंकाने वाला है।
बाजार खुलने के साथ बढ़े आंकड़े
आंकड़े गवाह हैं कि अनलॉक 1.0 शुरू होने के बाद से संक्रमितों में बढ़ोतरी हुई है। जिस गति से देहात क्षेत्र में केस बढ़ रहे हैं उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
आंकडे़ गवाह हैं
जिले में 27 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मरीज शास्त्रीनगर में मिला था। वह खुर्जा निवासी क्रॉकरी कारोबारी महाराष्ट्र के अमरावती से शास्त्रीनगर में अपनी ससुराल में आया था। इसकी जान तो बच गई परंतु ससुर की मृत्यु हो गई थी। जिले में अप्रैल में कोरोना पीड़ित बढ़ने लगे और 30 अप्रैल तक इनकी संख्या 105 पहुंच गई। मई में कोरोना संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। इसके चलते डीएम को सप्ताह में दो दिन सुपर लॉकडाउन कराना पड़ा। जून की शुरुआत में ही अनलॉक 1.0 शुरू हुआ। बाजार खुलने के साथ फिर से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। अभी तक संक्रमितों की संख्या 605 तक पहुंच चुकी है। पिछले 13 में दिन में मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है
डीएम अनिल ढींगरा के अनुसार यह सही है कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसके लिए जनता को सजग होना पडे़गा। हम गाइडलाइन का सख्ती से पालन करा रहे हैं। यदि जरूरत हुई तो और सख्ती की जाएगी। जनता के सहयोग के बिना संक्रमण पर विजय नहीं पाई जा सकती है। इसलिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने और नियमों का पालन करने का आह्वान किया जा रहा है।