फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the murder that happened two months ago, the neck of the deceased was recovered from the drain.

Meerut News: दो माह पूर्व हुई हत्या में मृतक की गर्दन नाले से बरामद

Fri, 16 Jun 2023 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
In the murder that happened two months ago, the neck of the deceased was recovered from the drain.
रोहटा (मेरठ)। थाना पुलिस ने चिंदौड़ी खास गांव के जंगल में दो माह पूर्व हुई आलोक की हत्या के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर मृतक की खोपड़ी, अधजले कपड़े व घटना में प्रयुक्त बाइक नारंगपुर रासना के नाले से बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को गांव चिंदौड़ी खास निवासी अक्षय पुत्र शरनपाल की ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में गांव कनियान थाना कांधला जिला शामली व हाल निवासी गांव चिंदौड़ी खास आलोक उर्फ ढक्कन पुत्र राजेंद्र सिंह की गर्दन कटी लाश पड़ी मिली थी। जिसकी दो दिन बाद शनाख्त हो पाई थी। मृतक के ममेरे भाई सुदीप पुत्र सतपाल निवासी चिंदौड़ी खास ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। पुलिस तभी से हत्या के खुलासे के लिए जुटी थी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने गांव चिंदौड़ी खास निवासी विजित उर्फ घासी पुत्र अशोक को रासना चौराहे से रोहटा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना को करना कबूल किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने विजित उर्फ घासी को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया था। उसके बताए अनुसार, मृतक की गर्दन को नारंगपुर-रासना के नाले में फेंका था। दो दिन से पुलिस गर्दन की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर मृतक की खोपड़ी व अर्धजली शर्ट से भरा एक बैग नाले से बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed