फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the fair, a horse was bid at 10 lakh rupees and a mule at 80 thousand rupees

Meerut News: मेले में घोड़े की 10 लाख और खच्चर की 80 हजार रुपये लगी बोली

Thu, 20 Mar 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
In the fair, a horse was bid at 10 lakh rupees and a mule at 80 thousand rupees
सरधना। गांव मंढ़ियाई के पशु पैठ के मैदान पर घोड़ा, खच्चर मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का घोड़ा बाजार प्रदेश के नामी पशु बाजारों में एक है। इस बाजार में एक से बढ़कर एक नस्ल के घोड़े, खच्चर और गधे बिकने के लिए आते हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से घोड़े के शौकीन यहां खरीद और बिक्री के लिए आते हैं। काफी घोड़ा व्यापारियों के कैंप घोड़ा बाजार में सज गए हैं।
विज्ञापन

मंढियाई में विभिन्न प्रदेशों से महंगी नस्लों के घोड़ा को देखने वालों भीड़ लगी है। वहीं, मेले में पहुंचे नुकरी नस्ल के करीब 10 लाख की कीमत का घोड़ा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। सात दिवसीय मेले में दूर दराज से आने वाली व्यापारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बार यूपी, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू, गुजरात सहित अन्य राज्यों से आए व्यापारियों ने यहां डेरा जमा रखा है। बुधवार को मेले में दूर दराज से आए व्यापारियों ने विभिन्न नस्लों के घोड़ों का जायजा लिया। कद, काठी और शारीरिक बनावट देखने के बाद खरीदारों ने यहां के पशु मेले में जमकर उत्साह दिखाया, पंसदीदा खच्चर की मुंहमांगी कीमत लगा साथ ले गए। पशुपालकों ने सत्तर व अस्सी हजार तक के खच्चर खरीदे। अलीगढ़, खुर्जा और इटावा आदि जिलों से आये खच्चर व्यापारी प्रहलाद सिंह, हरिनारायण सिंह, ब्रजवीर, मुकेश, बॉबी आदि का कहना है, बीते वर्ष से पशुओं की संख्या तो बढ़ी है, पर पशुओं के अनुसार कीमत नहीं मिल पाई है। ऊंट, गधा-खच्चर बाजार में आगामी दो दिनों में बड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त की संभावना बनी हुई है। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी पशु मेले में विभिन्न प्रदेशों से घोड़े, खच्चर बिक्री के लिए आए हैं। घोड़ा खरीदने के शौकीन घुड़सवारों ने बोलियां लगाईं। पशु मेले में प्रजापति बिरादरी के लोग अपने-अपने गधों व खच्चरों को सजाकर लाते है। मेले में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि प्रदेशों से भी गधे, घोड़ों, खच्चरों के क्रय-विक्रय के लिए काफी संख्या में व्यापारी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

नुकरी और मारवाडी नस्ल के घोड़े होते हैं ताकतवर
शामली से आए घोड़ा व्यापारी अमरदीप मास्टर ने बताया कि वह नुकरी और मारवाडी नस्ल के घोड़े लेकर आए हैं। उनके घोड़ों की काफी मांग के चलते इस बार नुकरी नस्ल के घोड़े की कीमत करीब 12 लाख बताई है। मेले में नुकरी व मारवाड़ी नस्ल के घोड़े आकर्षण का केन्द्र बने हैं। मेले में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड सहित यूपी के विभिन्न जनपदों व्यापारी घोड़े लेकर पहुंचे हैं। इस प्रजाति के घोड़े काफी ताकतवर होते हैं। इनकी खानपान का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मेले में लगाम, मोहरा, काठी आदि बेचने वाले सुरेश ने बताया कि यहां चार दुकानें लगाई गई हैं। वह 10 वर्षों से इसे बनाते और बेचते हैं। वहीं, इस बार पशु मेले ने विभिन्न प्रदेशों से घोड़े, खच्चर बिक्री के लिए आए हैं। पैंठ संचालक शबी खान, समर कुरैशी, बंटी कुरैशी, शादाब खान का कहना था कि मंढियाई पैठ में हर वर्ष घोडा मेले से प्रशासन को लाखों का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed