फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the case of student's death, the driver of the former MLA surrendered in the police station

छात्र की मौत के मामले में पूर्व विधायक के गाड़ी चालक ने थाने में किया सरेंडर

Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
In the case of student's death, the driver of the former MLA surrendered in the police station
छात्र की मौत के मामले में पूर्व विधायक के गाड़ी चालक ने थाने में किया सरेंडर
विज्ञापन

मेरठ। छात्र अरनव की सड़क हादसे में मौत के मामले में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के गाड़ी चालक नीरज तोमर ने थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने अनिल को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जमानत पर छोड़ा गया।
मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त विहार निवासी कक्षा 12 का छात्र अरनव बृहस्पतिवार को बाइक से जा रहा था। विक्टोरिया पार्क के पास भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उसे कुचल दिया था। हादसे में अरनव की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। फॉर्च्यूनर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पूर्व विधायक के भाई अनिल त्यागी के नाम पर बताया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने इस गाड़ी को बरामद कर लिया था। शनिवार सुबह चालक नीरज तोमर निवासी मानपुर भावनपुर सिविल लाइन थाने में पहुंच गया। अनिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह ही गाड़ी चला रहा था। छात्र की बाइक अचानक सामने आ गई और गाड़ी की टक्कर लगी। गाड़ी में दो और युवक भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि चालक खुद ही थाने आया था। उसने बताया कि हादसे के बाद वह भीड़ को देखकर घबरा गया था। इसलिए गाड़ी लेकर भाग गया था। पुलिस के मुताबिक गाड़ी तेज रफ्तार पर थी। विक्टोरिया पार्क के पास तिराहा मोड़ पर सामने से तेज आ रही बाइक की गति भी काफी अधिक थी। दोनों ही वाहन नियंत्रित नहीं हो पाए और हादसा हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी दोनों वाहनों की गति अधिक दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed