Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In schools, students' fitness will be assessed alongside their academic studies.

Meerut News: स्कूलों में पढ़ाई के साथ परखी जाएगी छात्रों की फिटनेस

Mon, 09 Nov 2026 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 09 Nov 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
In schools, students' fitness will be assessed alongside their academic studies.
- नए सत्र से सभी स्कूलों में लागू होगा एक्टिव सीआईएससीई कार्यक्रम, कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का होगा पंजीकरण
विज्ञापन

- रिपोर्ट कार्ड में दर्ज होगा फिटनेस स्कोर, खानपान,
-नींद और स्क्रीन टाइम की आदतों का होगा आकलन
मेरठ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस(सीआईएससीई) से जुड़े स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की सेहत और शारीरिक फिटनेस पर भी नजर रखी जाएगी। छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप ‘एक्टिव सीआईएससीई’ कार्यक्रम शुरू किया है। नए शैक्षिक सत्र से इसे सभी संबद्ध स्कूलों में लागू किया जाएगा।
इसके तहत कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा और उनकी उम्र के अनुसार शारीरिक फिटनेस का आकलन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की बुनियादी शारीरिक गतिविधियों, वस्तुओं पर नियंत्रण और शरीर के संतुलन की क्षमता परखी जाएगी। कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों की गति, लचीलापन, मांसपेशियों की ताकत, हृदय और फेफड़ों की सहनशक्ति, पेट की मांसपेशियों की मजबूती और शरीर की संरचना का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत फिटनेस रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इसमें शुरुआती फिटनेस स्कोर के साथ साल-दर-साल होने वाले सुधार का रिकॉर्ड भी दर्ज होगा। इसके अलावा बच्चों के खानपान, नींद और स्क्रीन टाइम की आदतों का मूल्यांकन किया जाएगा। रिपोर्ट में खेलों के प्रति उनकी रुचि और प्रतिभा की पहचान से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी। अभिभावक पोर्टल के माध्यम से अपने बच्चों की फिटनेस रिपोर्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए स्कूलों को प्रति विद्यार्थी सालाना 100 रुपये शुल्क देना होगा। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के खेल प्रशिक्षक हरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की नियमित फिटनेस जांच से मोटापे और लंबे समय तक बैठे रहने की आदतों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। सीआईएससीई के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. एल्विन पिंटो ने बताया कि नए सत्र से यह कार्यक्रम सभी संबद्ध स्कूलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed