फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: a young man shot a friend by his neck, referred to Meerut in critical condition in Sardhana

दोस्त बना दुश्मन: गर्दन से सटाकर मारी गोली, इलाज के लिए तड़पता रहा घायल युवक, मेरठ के लिए रेफर

Fri, 07 Jan 2022 11:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 11:09 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में एक युवक अपने दोस्त का ही दुश्मन बन गया। युवक ने दोस्त की गर्दन से सटाकर गोली मारी। घायल युवक काफी देर तक तड़पता रहा। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Meerut News: a young man shot a friend by his neck, referred to Meerut in critical condition in Sardhana
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में एक युवक ने दोस्त की गर्दन से सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल वासिद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सरधना के ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी वासिद (28) पुत्र रशीद अपने साथी के साथ मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद उसके दोस्त ने गोली मार दी। आरोपी मोहल्ला कुम्हारान का रहने वाला है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं घायल इलाज के लिए तड़पता रहा। युवक को गोली मारने की सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम के समय दोनों युवक नई मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोस्त ने मौका देखकर युवक की गर्दन से सटाकर गोली मार दी। आवाज सुनकर लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घायल वासिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed