फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Mera Yuva Bharat Budget Quest, youth will get the opportunity to virtually interact with the Prime Minister.

Meerut News: मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट में युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद का अवसर

Wed, 11 Feb 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
In Mera Yuva Bharat Budget Quest, youth will get the opportunity to virtually interact with the Prime Minister.
सरधना। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत (मेरा युवा भारत) प्लेटफॉर्म पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं एवं नीतिगत सुझावों को सरकार तक पहुँचाना तथा विकसित भारत 2047 के विजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत विभाग के जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव ने बताया कि युवाओं की सक्रिय एवं सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में विचार-लेखन का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के विषय मुख्यतः विकास, युवा सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय विकास से संबंधित होंगे। विशेष बात यह है कि चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

वे अपने विचार एवं सुझाव सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे। यह अभियान 3 से 17 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा। इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं। जिले के युवा स्वयंसेवकों, कॉलेजों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर एवं फ्लेक्स के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed