फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Mahalwala, the idol of Shani Dev was broken, the villagers became calm on the assurance of installing another idol.

महलवाला में शनिदेव की मूर्ति खंडित की, दूसरी मूर्ति स्थापित करने के आश्वासन पर ग्रामीण हुए शांत

Mon, 22 Mar 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
In Mahalwala, the idol of Shani Dev was broken, the villagers became calm on the assurance of installing another idol.
महलवाला में शनिदेव की मूर्ति खंडित की, दूसरी मूर्ति स्थापित करने के आश्वासन पर ग्रामीण हुए शांत
विज्ञापन

किठौर। महलवाला गांव में कुछ दिन पूर्व स्थापित की गई शनिदेव मूर्ति को रविवार को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने लोगों को सोमवार को शनिदेव की दूसरी मूर्ति विधिविधान के साथ स्थापित करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

पुलिस ने बताया कि गांव महलवाला में शनिदेव का मंदिर है। कुछ दिन पूर्व ही मंदिर में शनिदेव की मूर्ति का स्थापना की गई थी। रविवार को किसी असामाजिक तत्व ने उक्त मूर्ति को खंडित कर दिया, जिसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। पुलिस का मानना है कि पंचायत चुनाव के चलते गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा काम किया हो या किसी बच्चे से यह हो गया। लेकिन किसी भी कीमत पर शरारती तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। गांव में स्थिति सामान्य है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। सोमवार को शनिदेव की दूसरी मूर्ति स्थापित की जाएगी। सभी ग्रामीणों से शांतिपूर्वक रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed