{"_id":"60ba8d7d8ebc3e40c8409b94","slug":"in-mahalka-village-the-soldier-hurled-sticks-at-the-children-four-injured-meerut-news-mrt54131853","type":"story","status":"publish","title_hn":"महलका गांव में सिपाही ने बच्चों पर लाठियां बरसाई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महलका गांव में सिपाही ने बच्चों पर लाठियां बरसाई, चार घायल
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव महलका में शुक्रवार रात एक सिपाही की बर्बरता देखने को मिली। सिपाही ने घर में घुसकर किशोरों व बच्चों पर लाठियां बरसाई, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। बीच बचाव में एक महिला को भी चोट लगी है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया। थाना प्रभारी ने सिपाही को महलका चौकी से हटाकर थाने में भेज दिया है।
शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे महलका पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने मोहल्ला अड्डा पर घर में घुसकर लाठियां बरसा दी, जिसमें चार बच्चे घायल हो गए। बताया गया है कि बच्चों का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह घर में बच्चों का सामान टॉफी, चिप्स आदि बेच रहे थे। कुछ बच्चे पास में खडे़ थे, सिपाही द्वारा की गई मारपीट में कुलदीप प्रजापति (15), अभिषेक प्रजापति (14), लविश (8) व रितिक आदि घायल हो गए। बीच बचाव में एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस की इस बर्बरता की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया तथा सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना पाकर थाना प्रभारी शिव वीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल सिपाही को चौकी से हटाकर थाने में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।