{"_id":"5cdbb741bdec22075b0bfcd0","slug":"in-laws-murder-meerut-man-by-beaten-brutally-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, लाश को नाले में छिपाया, ऐसे सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, लाश को नाले में छिपाया, ऐसे सामने आया सच
Thu, 16 May 2019 12:39 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कैराना रोड स्थित खेड़ीकरमू बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में साले की शादी में आए मेरठ के युवक की मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को नाले में छिपा दिया। मृतक की मां ने पत्नी, साला, सास समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खेड़ीकरमू बिजलीघर के बाहर चाय की दुकान करने वाले पप्पू निवासी खेड़ीकरमू ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी दुकान के पास जमीन पर खून पड़ा हुआ है और पास में एक मोबाइल भी पड़ा है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। तलाश के दौरान निकट ही नाले में एक युवक का अर्द्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ। शव के ऊपर घास-फूस, कूड़ा और पुराना फ्लैक्स आदि डालकर छिपाया हुआ था। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। शव की शनाख्त मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी गली नंबर 14 निवासी सोनू उर्फ हरीश (24) पुत्र रामशरण कश्यप के रूप में हुई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी अशोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे उसकी ईंट से पीटकर हत्या किया जाना प्रतीत हुआ। कोतवाल के मुताबिक सोनू की शादी करीब तीन साल पहले शामली में कैराना रोड स्थित खेड़ीकरमू बिजलीघर निवासी शिवानी के साथ हुई थी। दो दिन पहले 13 मई को सोनू अपने साले शिवम की शादी में आया था। मंगलवार रात में सोनू का किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद वह रात में चाय की दुकान पर पड़े तख्त पर आकर सो गया था। वहीं पर सोते हुए उसकी हत्या कर शव को नाले में छिपा दिया गया। इस घटना में मृतक की मां नर्मदा देवी की तरफ से साले शिवम, पत्नी शिवानी, सास अंजू और शिवम के साले मोहित के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में नामजद शिवम और मोहित को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/