फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In-laws have poisoned marriage for the sake of dowry

ससुराल वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को दिया जहर 

Mon, 23 Jul 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Jul 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
In-laws have poisoned marriage for the sake of dowry

थाना क्षेत्र के गांव कलीना में ससुराल वालों ने दहेज में पचास हजार रुपये नहीं देने पर विवाहिता को खाने में जहर दे दिया। इससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं, विवाहिता के पति ने अपने पिता एवं भाई समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं जहर देकर मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव कलीना निवासी माजिद पुत्र यासीन ने बताया कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर जिले के गांव खेड़ीदूधाहारी की नूर फातिमा पुत्री जमील से हुई। वे दोनों खुशी से रह रहे थे। उसने बताया कि उसकी शादी से पिता यासीन, भाई आबिद, राशिद एवं शौकीन खुश नहीं थे। वे आए दिन नूर फातिमा पर दहेज नहीं लाने के लिए तंज कसते रहते थे। इसे लेकर वे पत्नी एवं उसके मायके वालों से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन


वे दहेज में पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। माजिद का आरोप है कि पिता एवं भाइयों ने कई बार नूर फातिमा का उत्पीड़न किया। कई बार उसे मारपीट करके घर से भगा दिया। हालांकि समझौता होने पर उसे वापस ले आए। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे एक महीने पहले भी जहर देकर मारने का प्रयास किया था। दो दिन पूर्व उसके पिता एवं भाइयों ने साजिश करके नूर फातिमा को खाने में जहर दे दिया। जिससे उसकी हालत खराब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित को पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल में भर्ती कराया है। वहां विवाहिता मजिस्ट्रेटी बयान देने के बाद जिदंगी और मौत से जूझ रही है। इसे लेकर पीड़ित के पति ने अपने पिता एवं तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह कांबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed