फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in-laws do not opens the gate even after 48 hours, married woman sat on strike in a tent outside

UP: तीन दिन बाद भी न खुला ससुराल का गेट, ग्रामीणों संग टेंट लगाकर धरने पर बैठी विवाहिता, सड़क पर चढ़ाई भट्ठी

Sat, 14 Oct 2023 06:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Oct 2023 06:27 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक विवाहिता ने दहेज का आरोप लगाते हुए ससुराल पहुंचकर हंगामा कर दिया। विवाहिता ससुराल के गेट पर 48 घंटे तक बैठी रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। वहीं सूचना पर विवाहिता के मायके के गांव से सैकड़ों से संख्या में ग्रामीण पहुंचे और टेंट लगाकर ही विवाहिता के साथ धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
in-laws do not opens the gate even after 48 hours, married woman sat on strike in a tent outside
घर के बाहर बैठी विवाहिता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में रोहटा रोड की एक कॉलोनी में विवाहिता 48 घंटे से ससुराल के बाहर धरने पर बैठी रही लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं घर का ताला बंद कर ससुराल वाले रिश्तेदारी में चले गए हैं।

विज्ञापन

मोदीनगर गांव निवासी पूजा की शादी दो साल पूर्व रोहटा रोड की कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। युवक बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात है। विवाहिता ने शुक्रवार को एसएसपी को तहरीर देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में कार व पैसे कम लाने को लेकर ताना मारते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले पति उसे मायके छोड़ आया था।

विज्ञापन


तीन दिन पहले विवाहित परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने घर का गेट नहीं खोला। विवाहिता पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर के बाहर ही टेंट लगा दिया है। सड़क पर ही भट्ठी चढ़ा दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: दफ्तर पहुंचकर फाइलों में गड़बड़ियां ढूंढने लगा बंदर, केला देकर भी नहीं बनी बात, देखें वीडियो वायरल

यह है पूरा मामला
मंगलवार को एक विवाहित पूरा दिन ससुराल के बाहर बैठी रही लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोगों नें पूछा तो विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज का आरोप लगाया है। दहेज कम लाने को लेकर पूर्व में भी पति व ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट कर चुके हैं।  

वहीं रात तक भी जब गेट नहीं खुला तो सूचना पर विवाहिता के गांव से लगभग 200 लोग विवाहिता के पास पहुंचे और मिलकर धरने पर बैठ गए। विवाहिता ने एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझ कर शांत किया। 

इसके बाद शुक्रवार को महिला एसएसपी को तहरीर दी। शनिवार को भी दरवाजा न खुला तो विवाहिता ने ससुराल के बाहर ही टेंट लगा दिया और कुछ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गई। महिला ने ससुराल के बाहर सड़क पर ही भट्ठी चढ़वा दी। विवाहिता और ग्रामीणों ने सड़क पर ही खाना बनाया और खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed