फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: After reaching Tehsil office monkey started looking for mistakes in the files, video viral

Saharanpur: दफ्तर पहुंचकर फाइलों में गड़बड़ियां ढूंढने लगा बंदर, केला देकर भी नहीं बनी बात, देखें वीडियो वायरल

Sat, 14 Oct 2023 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Oct 2023 04:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बंदर दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों की तरह मेज पर रखी फाइलें जांचने लगा। अधिकारियों ने बंदर को केला दिया तो भी उसे लालच नहीं आया और वह फाइलों को उलटने पलटने लगा। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: After reaching Tehsil office monkey started looking for mistakes in the files, video viral
फाइलें जांचता बंदर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर तहसील बेहट के किसी कार्यालय में अधिकारी की तरह मेज पर बैठक फाइलों के पन्ने पलट रहा है। कार्यालय के अंदर मौजूद कर्मचारी और अधिकारी भी बंदर को फाइलों में उलझा देख चौंक गए।

विज्ञापन


इसके बाद दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने बंदर को केला दिया लेकिन वह उसे भी अनदेखा कर देता है और फाइलों के पन्ने पलटने लगता है। एक के बाद एक बंदर ने कई फाइलें पलटीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चर्चा है कि यह वीडियो रजिस्ट्री विभाग कार्यालय का है, हालांकि एसडीएम दीपक कुमार का कहना है, कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बेहट थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन तहसील के किसी भी सरकारी कार्यालय का नहीं है। यह किसी अधिवक्ता के चेंबर का हो सकता है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed