{"_id":"6a81ff5c63d5f115e2018c5f","slug":"in-laws-beat-up-the-son-in-law-meerut-news-c-72-1-mct1010-157851-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ससुराल वालों ने दामाद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ससुराल वालों ने दामाद को पीटा
विज्ञापन
मेरठ। ससुरालियों ने दामाद की पिटाई कर दी। मदीना कॉलोनी निवासी सूनी उर्फ सिराजुद्दीन ने बताया कि पत्नी से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। पत्नी ने पिता, मां, भाई व अन्य लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने उससे घर में घुसकर मारपीट की। उसके हाथ व सिर पर चोट आई। पत्नी घर में रखा जेवर, मोबाइल व नकदी 50 हजार रुपये भी साथ ले गए। लिसाड़ी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -
प्रेमी के साथ युवती भागी
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र से प्रेमी के साथ युवती भाग गई। बुलंदशहर के खानपुर निवासी चंद्रभान ने बताया कि वह बेटी विशाखा को लेकर मोहन बाबा पुजारी निवासी कालियागढ़ी के यहां आए थे। वहां बहसूमा निवासी अमन पहुंचा तथा बेटी को लेकर भाग गया। मेडिकल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मेडिकल पुलिस को तलाश कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। संवाद-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
प्रेमी के साथ युवती भागी
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र से प्रेमी के साथ युवती भाग गई। बुलंदशहर के खानपुर निवासी चंद्रभान ने बताया कि वह बेटी विशाखा को लेकर मोहन बाबा पुजारी निवासी कालियागढ़ी के यहां आए थे। वहां बहसूमा निवासी अमन पहुंचा तथा बेटी को लेकर भाग गया। मेडिकल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मेडिकल पुलिस को तलाश कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन