फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Kankarkheda, teachers and girls were harassed by making obscene comments.

Meerut News: कंकरखेड़ा में शिक्षिका व युवतियों पर अश्लील कमेंट कर की छेड़छाड़

Wed, 29 Apr 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
In Kankarkheda, teachers and girls were harassed by making obscene comments.
कंकरखेड़ा। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट कर आरोपियों द्वारा युवतियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक शिक्षिका के साथ सड़क पर अभद्रता की घटना सामने आई है। आरोप है कि आरोपी ने राह चलते शिक्षिका पर अभद्र टिप्पणी की और उसका पीछा कर डराने-धमकाने की कोशिश की। जिससे पीड़िता का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं दो अलग-अलग युवतियों ने भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाने की शिकायत की है। पीड़िताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षिका का घर से निकलना हुआ मुश्किल
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में सरधना रोड स्थित एक कालोनी निवासी शिक्षिका ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसके क्षेत्र का रहने वाला आरोपी नरेंद्र मलिक काफी समय से परेशान कर रहा है। सोमवार को शिक्षिका स्कूल जा रही थी आरोपी ने बीच सड़क पर शिक्षिका पर अश्लील कमेंट शुरू कर दिए। शिक्षिका ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने शिक्षिका व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की हरकतों के चलते शिक्षिका का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आरोपी रोजाना शिक्षिका पर अभद्र टिप्पणी करता है।
विज्ञापन


- आरोपी ने युवती के नाम से बनाई फेक इंस्टाग्राम आईडी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित एक कालोनी निवासी युवती ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि अंकित शौर्य नाम से एक आरोपी व्हाट्सएप कॉल कर परेशान कर रहा है। आरोपी ने युवती के नाम के पांच फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए हैं। आरोपी उसके परिवार, रिश्तेदार व दोस्तों पर गलत मैसेज कर रहा है। आरोपी ने पीड़िता का नंबर व उसका पता कई गलत वेबसाइट पर डाल दिया है। युवती के मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट पर अनजान लोग गलत कमेंट कर रहे हैं। पीड़िता के नंबर पर विदेशी नंबरों से भी कॉल आ रही है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फर्जी ईमेल बनाकर युवती को किया जा रहा परेशान
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित एक कालोनी निवासी एक युवती ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। महिला के अनुसार लगभग 15 दिन से एक ईमेल आईडी के द्वारा उसके अकाउंट पर अश्लील कमेंट व अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोपी ने उसकी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की मेल आईडी पर उसके फेक फोटो व मैसेज अपलोड कर दिए। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी की हरकतों के चलते पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई है।


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तीनों मामले में पुलिस की तीन टीम काम कर रही हैं। तीनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। किसी भी कीमत पर महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed