फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In greed for land, son raised weapon against mother

जमीन के लालच में बेटे ने मां पर उठाया हथियार

Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
In greed for land, son raised weapon against mother
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचाली बुजुर्ग निवासी समीना पत्नी शराफत ने अपने बेटे व बहू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला का आरोप लगाया है। आरोपी पीड़िता पर उसके हिस्से की जमीन देने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

गांव पांचली बुजुर्ग निवासी समीना ने तहरीर में बताया कि बुधवार को वह घर पर अकेली थी। उसका बेटा व बहू घर में घुस आई। दंपती ने उस पर उसके हिस्से में आई जमीन को अपने नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने सभी बेटों को उनके हिस्से की जमीन व घर देकर अलग कर रखा है, लेकिन उसके बेटे उसके हिस्से की जमीन को भी अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। घायल अवस्था में थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed