फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Ferozepur, a neighbor shot a young man, the bullet passed through his waist.

Meerut News: फिरोजपुर में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, कमर छूकर निकली

Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
In Ferozepur, a neighbor shot a young man, the bullet passed through his waist.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने 20 वर्षीय रॉबिन 20 वर्ष पुत्र विनोद पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कमर को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने उसे मवाना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सैफपुर फिरोजपुर निवासी रोबिन रविवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर घूमने के लिए निकला था। वह घर से कुछ दूरी पर चौराहे पर खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उस पर तमंचे से गोली चला दी। गोली रॉबिन की कमर को छूते हुई निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो रॉबिन घायल अवस्था में पड़ा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रोबिन को मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल रोबिन के पिता विनोद ने थाने में पड़ोसी ऋतिक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में तहरीर दी है। सीओ मवाना पंकज का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई वारदात

रॉबिन पर हुए जानलेवा हमले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हमले में घायल युवक और हमलावर के पिता आपस में अच्छे दोस्त हैं।

रोबिन तीन भाइयों में सबसे छोटा

घायल रोबिन तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके दो बड़े भाई अरुण व तरुण हैं। रोबिन गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed