फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In-charges and booth presidents were briefed on their responsibilities.

Meerut News: प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों को उनके दायित्वों के बारे में समझाया

Fri, 04 Sep 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
In-charges and booth presidents were briefed on their responsibilities.
भाजपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। (स्त्रोत कार्यकर्ता) ‌फलावदा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। नगर के अटल चौक पर भाजपा कार्यालय पर संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मवाना पश्चिम के मंडल अध्यक्ष प्रताप बैसला व संचालन मंडल महामंत्री अजय शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राहुल चौहान का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। मवाना पश्चिम मंडल की प्रबंधन समिति और शक्ति केंद्र, प्रत्येक गांव में बूथ प्रबंधन समिति तथा शक्ति केंद्र के प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों को उनके दायित्वों और कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया। मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों का पारदर्शी सत्यापन किया गया। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर 11-11 समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम का गठन किया गया।

उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, सभासद रविंद्र सैनी, मंडल महामंत्री राजकुमार सैनी, मीडिया प्रभारी मोनू देवापाल, दीपक कुमार, दिनेश राणा, बृजपाल गौतम, कृष्णपाल, डॉ. सुदेश कुमार और कविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed