{"_id":"695ec5ee75769f2c6507eb2d","slug":"in-charge-minister-dharampal-singh-will-be-in-meerut-on-january-8-and-9-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1075539-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आठ व नौ जनवरी को मेरठ में रहेंगे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आठ व नौ जनवरी को मेरठ में रहेंगे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह
Thu, 08 Jan 2026 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आठ व नौ जनवरी को मेरठ दौरे पर आ रहे हैं। आठ जनवरी की शाम को मेरठ में सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। रात में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय शंकर आश्रम जाएंगे। वहां पर आरएसएस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नौ जनवरी को सर्किट हाउस में भाजपा की जिला व महानगर इकाइयों की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, बजट व कानून व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।