फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Brahmapuri, dilapidated electrical wiring poses a risk of electric shock to homes.

Meerut News: ब्रह्मपुरी में जर्जर बिजली के तारों से घरों में करंट का खतरा

Wed, 29 Apr 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
In Brahmapuri, dilapidated electrical wiring poses a risk of electric shock to homes.
कई बार संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से शिकायत दर्ज कराने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन


मेरी आवाज सुनो पड़ताल.....

संवाद समाचार एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी के वार्ड 39 में अंधे वैद्य वाली गली में बिजली के तार घरों पर लटक रहे हैं। टीन की छत वाले घरों में करंट दौड़ने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
अंधे वैद्य वाली गली में लगभग सौ लोग निवास करते हैं। इस रास्ते में बिजली के तार नीचे की तरफ झुके हुए हैं और कुछ छत से टकरा रहे हैं। इससे घरों में बिजली का करंट आ रहा है, जिससे हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार इन तारों को अपने आप ठीक किया है। उन्होंने तारों को एक जगह बांधकर घर की छत से दूर किया है। लेकिन तेज हवा चलने पर घर में करंट उतरने और दुर्घटना का भय रहता है। शाम के समय घरों के पास बच्चे खेलते रहते हैं, जिससे उनके चपेट में आने का खतरा है। बिजली कर्मचारियों को लिखित में शिकायतें देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय निवासी पुष्पित शर्मा ने बताया कि बिजली के तार काफी समय से जर्जर हालत में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ठीक नहीं कराया गया तो बच्चों और लोगों को खतरा हो सकता है। ज्योति शर्मा ने कहा कि तार कई बार नीचे गिर जाते हैं, जिन्हें वे खुद सड़क से हटाकर दूर करते हैं। अक्षय अरोड़ा ने बताया कि यह मुख्य रास्ता है, जहां से गाड़ियां और वाहन गुजरते हैं। किसी दिन किसी वाहन पर तार गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद का बयान
वार्ड 39 के पार्षद अजय गुप्ता काले ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिजली के अलावा नेट व अन्य केबल भी जमीन के पास हो सकती हैं। पार्षद ने आश्वासन दिया कि यदि बिजली का कोई तार नीचे है तो संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी। इसके बाद तारों को ठीक कराया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed