फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Asilpur, miscreants robbed two people by taking hostage in the house

बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की।

Thu, 17 Jun 2021 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
In Asilpur, miscreants robbed two people by taking hostage in the house
असीलपुर में बदमाशों ने घर में दो लोगों को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन

किठौर। क्षेत्र के गांव असीलपुर में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे दो लोगों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश जेवरात, दो मोबाइल समेत लाखों रुपये का सामान लूट ले गए। बुधवार सुबह पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लूट के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
गांव असीलपुर निवासी वकील पुत्र रज्जाक ने बताया कि वह और उसकी पत्नी परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। उसका बेटा ऐहतेशाम तथा औरंगाबाद मेरठ निवासी बहनोई तालिब मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे कुछ हथियारबंद बदमाश उसके घर में घुस आए तथा ऐहतेशाम और तालिब को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेखौफ पूरे घर को खंगाला। बदमाश घर में रखे लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब एक घंटे तक उसके घर में रहे। जाते समय परिजनों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की तलाश करते समय एक खेत में उन्हें मोबाइल और कुछ कारतूस मिले हैं। सुबह होने पर पुलिस और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ बृजेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद ही घटना को अंजाम दिया है। तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed