फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In an attempt to save the bike, the tourist bus overturned, 16 injured

बाइक को बचाने के प्रयास में टूरिस्ट बस पलटी, 16 घायल

Mon, 21 Mar 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In an attempt to save the bike, the tourist bus overturned, 16 injured
बाइक को बचाने के प्रयास में टूरिस्ट बस पलटी, 16 घायल
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। राष्ट्रीय राजमार्ग 334 मेरठ बुलंदशहर पर गांव कैली के समीप मथुरा से हरिद्वार जा रही सवारियों से टूरिस्ट बस बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सीएचस में भर्ती कराया है। वहीं कई लोगों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन गांव छो निवासी बस चालक योगेंद्र, गाइड धनीराम के साथ पर्यटकों को लेकर पहले मथुरा आए थे। बाद में यह सभी लोग हरिद्वार जा रहे थे। बस में चालक सहित करीब 16 लोग सवार थे। बस पलटते ही सभी लोग चोटिल हो गए। जिसमें सवार महिला विमला, गंदेरपी देवी, बनतो देवी, रोशनी, परशुराम, विमला देवी, नंदी, प्रेमपाल, ब्रह्मदेव सहित सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से पहले खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed