फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In a case of assault, policemen are threatening the advocate and pressuring him for a settlement

मारपीट मामले में पुलिसकर्मी अधिवक्ता को धमकी देकर बना रहे समझौते का दबाव

Wed, 23 Apr 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
In a case of assault, policemen are threatening the advocate and pressuring him for a settlement
सरधना। अ​धिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में सभागार में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। संवाद
सरधना। नगर के टाउन हॉल निवासी अधिवक्ता डॉ. रविंद्र के साथ पुलिस द्वारा मारपीट व अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को सरधना बार एसोसिएशन की बैठक में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व सस्पेंड नहीं करने पर सामूहिक गिरफ्तारी देने के साथ हड़ताल-प्रदर्शन करने पर चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर थाना प्रभारी और सीओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

नगर के टाउन हाॅल निवासी अधिवक्ता एवं सरधना बार एसोसिएशन के पुस्तकालय मंत्री डॉ. रविंद्र के साथ कस्बा चौकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। पुलिस ने अधिवक्ता को आरोपी की तरह बाइक पर बैठाकर थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया था। अधिवक्ता ने बताया कि चार दिन पहले उसके पड़ोस में ही रहने वाले दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। शोर सुनकर वह बीचबचाव के लिए आया तो उसने देखा कि कस्बा चौकी पर तैनात दरोगा मोबाइल से वीडियो बना रहा है। उसने दरोगा से झगड़ा शांत कराकर वीडियो बाद में बनाने के लिए कहा तो दरोगा व सिपाही ने उसके साथ अभद्रता कर दी। पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। अपराधी की तरह उसे बाइक पर बैठाकर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपी पुलिसकर्मियों की एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सरधना बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक बुलाई। इस मामले में सीओ ने अधिवक्ताओं का फोन भी नहीं उठाया। थाना प्रभारी पर आरोपी पुलिसकर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बार सभागार में अधिवक्ताओं के सामने पीड़ित अधिवक्ता आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी कॉल कर धमकी देते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व बार अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने तहसील गेट बंद कर धरना देने का प्रस्ताव रखा। जबकि कई अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबन की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जिस तरह से अधिवक्ता के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया, ऐसे ही पुलिसकर्मियों के साथ किया जाएगा। साथ ही सामूहिक गिरफ्तारी देने के साथ हड़ताल-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ डीआईजी से मिलने की बात कही।

इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, मेहरबान अली, मोहित शर्मा, शोहित त्यागी, मलखान सैनी, अशोक त्यागी, विक्रम, संजीव पंवार, जगपाल सिंह, जितेंद्र पांचाल, नितिन चांदना, विरेंद्र सैनी, आरिफ अली, कौशल्य, दीपक शर्मा, दीपक त्यागी, सचिन त्यागी, अरविंद प्रताप सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed