Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Impressive 71-run victory for Meerut Cantt Board XI

Meerut News: मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन की 71 रन से शानदार जीत

Sun, 29 Nov 2026 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Impressive 71-run victory for Meerut Cantt Board XI
- गेंमचेंजर इलेवन को हराया, गांधी बाग एकेडमी में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान में रविवार को कैंट बोर्ड इलेवन और गेमचेंजर इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 रन से एकतरफा जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंट बोर्ड इलेवन ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 267 रनों का स्कोर बनाया। टीम की जीत के सबसे बड़े नायक सत्यम रहे, जिन्होंने 37 गेंदों में 122 रन ठोक दिए। 329.73 के स्ट्राइक रेट से खेली गई विस्फोटक पारी में उन्होंने 11 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनके अलावा कप्तान बंटी ने 17 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। अंतिम ओवरों में राजीव बालियान ने नाबाद 9 और श्रीकांत ने नाबाद 14 रन बनाकर स्कोर 267 तक पहुंचाया। गेमचेंजर इलेवन की ओर से धीरज चौधरी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, एमडी अहमद ने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

268 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेमचेंजर इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कुलदीप सोम ने 32 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। नरेंद्र चौधरी ने 38 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा राघव भाटी ने 26 गेंदों में 39 और शाहिद ने 18 रनों का योगदान दिया, लेकिन जरूरी रन गति न रख पाने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में जग्गा ने चार ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान सीईओ जाकिर हुसैन और शानू ने भी एक-एक विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। सत्यम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed